जयपुर

Jaipur Railway: जयपुर से दिल्ली के बीच की दूरी अब केवल 2 घंटे, रेलवे की ओर से मिलेगा ये तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 05:06 PM IST

Vande Bharat Train: जयपुर से दिल्ली की यात्रा अब दो घंटे से भी कम समय में हो सकेगी। रेल मंत्रालय की ओर से दोनों शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की सहमति मिल चुकी है। मार्च 2023 से पहले जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से जयपुर को कई सौगातें दी गई हैं।

Image

जयपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का रेलवे करेगा संचालन (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Jaipur News: जयपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर है। वंदे भारत ट्रेन जयपुर से दिल्ली के बीच जल्द दौड़ने लगेगी। रेल मंत्रालय की ओर से यह सहमति दे दी गई है। मार्च 2023 से पहले जयपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन से 2 घंटे से भी कम समय में जयपुर से दिल्ली पहुंचा जा सकेगा।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही रेल मंत्रालय की ओर से भारत के 50 रेलवे स्टेशनों पर वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी डेवलप करने की घोषणा की है। इसमें जयपुर के सांगानेर स्टेशन को भी शामिल करने की मंजूरी रेल मंत्रालय की ओर से दी गई है। रेल मंत्रालय की ओर से जयपुर के लिए करीब 900 करोड़ की सौगातों पर सहमति दे दी गई है।

होंगे ये प्रमुख कार्य

मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रालय की ओर से जल्द ही जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण करवाया जाएगा। जिससे ट्रेनें अनावश्यक रूप से ना रूकें और बिना देरी से अपने तय रूट पर चल सकें। जयपुर में डिग्गी-मालपुरा रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की योजना है। जिससे अक्सर लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी। खातीपुरा रेलवे स्टेशन को रिन्यूअल करने और री-डवलपमेंट करने के लिए चुना गया है। यह स्टेशन वर्ल्ड क्लास टेक्नीक और फैसिलिटी से सुसज्जित किया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

बता दें कि, जयपुर से दिल्ली तक 310 किमी का सफर 4.45 घंटे की बजाय अब वंदे भारत ट्रेन से दो घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। वंदे भारत ट्रेन फुली वातानुकूल है। इसमें वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन,रिवॉल्विंग चेयर के जरिए 180 डिग्री सीट को घुमाने की व्यवस्था, ट्रेन रूट और अगले स्टेशन का डिस्प्ले बोर्ड, पेंट्री कार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। ट्रेन में ही चाय-नाश्ता और खाना पैसेंजर्स को दिया जाएगा। राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन के लिए जयपुर समेत कई शहरों में मेंटेनेंस डिपो भी बनाए जाएंगे। इन डिपो के लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय से स्वीकृति भी मिल चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!