भीषण गर्मी के बीच बिजली भी गुल, जयपुरवासी इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल; होगा समाधान

अगर आप जयपुर में रहते हैं और आपके घर या इलाके में बिजली से जुड़ी कोई भी समस्या है, बिजली नहीं आ रही, तार टूट गई, ट्रांसफार्मर में आग लग गई या बिजली का बिल गलत आया है तो हम आपके लिए यहां टोलफ्री नंबर लेकर आए हैं, जिन पर कॉल करके आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

Electricity Helpline Number in Jaipur: गुलाबी नगरी जयपुर की अपनी रंगत है। राजे-रजवाड़ों के इस शहर में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। राजस्थान की राजधानी होने के नाते यहां पर पूरे प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों से भी लोग आते हैं। बड़ी संख्या लोग जयपुर को अपने घर के रूप में चुनते हैं। देश के अन्य शहरों की तरह जयपुर में भी बिजली की समस्या होती ही है। जयपुर में बिजली की कोई भी समस्या हो, बिजली न आए या कोई अन्य दिक्कत हो तो परेशान न हों। क्योंकि हम आपके लिए ले आए हैं जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सभी हेल्पलाइन नंबर। इन हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) पर कॉल करके आप तुरंत अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं -

Jaipur Electricity Complain Number.

जयपुर में बिजली की शिकायत के लिए कम्प्लेंट नंबर

इन नंबरों पर करें कॉल

बिजली से जुड़ी अपनी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए आप जयपुर में डिसकॉम के 24x7 सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर - 18001806507 और 1912 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप WhatsApp या SMS के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको 9414037085 पर अपनी शिकायत भेजनी होगी।

End of Feed