जयपुर

New Year Celebration In Rajasthan: अच्छी खबर! अब धोरों में उड़ेंगे सैलानी, हेलीकॉप्टर जॉय राइड मंगलवार से, ये लगेगा टेरिफ

New year celebration in Rajasthan: शहर से 45 किमी दूरी पर स्थित थार के डेजर्ट के रेतीले टीलों पर 7 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इस दौरान पर्यटकों को चांदी से चमकते आसमान से रेगिस्तान में बसे गांवों का नजारा दिखाया जाएगा। एक निजी कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा को जैसलमेर से जोड़ा है। इसे राजस्थान पर्यटन निगम प्रमोट कर रहा है।

Image

राजस्थान के जैसलमेर में सैलानी अब आसमान से रेगिस्तान की खूबसूरती निहारेंगे (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलीकॉप्टर जॉय राइड में 5 मिनट की उड़ान के लिए देने होंगे 7 हजार रूपए
  • एक बार में पायलट समेत चोपर में 7 सैलानी हो सकेंगे सवार
  • अब टूरिस्ट आसमान से सोने से चमकत धोरों को निहारेंगे


New year celebration in Rajasthan: राजस्थान सरकार की ओर से नए साल की सौगात के तौर पर जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा शुरू की जा रही है। मंगलवार से महज 7 हजार रुपए खर्च कर पर्यटक स्वर्ण नगरी के मखमली धोरों को आसमान से निहार सकेंगे। एक निजी कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा को जैसलमेर से जोड़ा है। इसे राजस्थान पर्यटन निगम प्रमोट कर रहा है। आरटीडीसी के मुताबिक, पर्यटक 7 हजार रुपए खर्च कर 5 मिनट तक हेलीकॉप्टर जॉय राइड का मजा ले सकेंगे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे सीएम गहलोत इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

निजी कंपनी के सीईओ सोहन सिंह नाथावत के मुताबिक, शहर से 45 किमी दूरी पर स्थित थार के डेजर्ट के रेतीले टीलों पर 7 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इस दौरान पर्यटकों चांदी से चमकते आसमान से रेगिस्तान में बसे गांवों का नजारा दिखाया जाएगा।

इतने टूरिस्ट हो सकेंगे सवार

हेलीकॉप्टर सेवा की निजी कंपनी के सीईओ सोहन सिंह नाथावत के मुताबिक कंपनी की ओर से प्रदेश में कई स्थानों पर हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा दी जा रही है। यहां लाए गए हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग एक बार में सवार हो सकेंगे। सीईओ के मुताबिक, 5 मिनट की राइड के 7 हजार व 15 मिनट की राइड के 20 हजार रुपए वसूले जाएंगे। सीईओ के मुताबिक मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत एवं पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह इस सेवा का वर्चुअली उद्घाटन्न करेंगे। इस मौके पर जैसलमेर में पर्यटन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद व जैसलमेर एमएलए रूपाराम हेलीकॉप्टर जॉयराइड की ट्रायल रन के लिए मौजूद रहेंगे।

सैलानियों में फेवरेट है जैसलमेर के धोरे

सीईओ नाथावत के मुताबिक थार के डेजर्ट में बसे स्वर्ण नगरी जैसलमेर में दुनिया के हर कोने से लाखों टूरिस्ट आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को सोने से चमकते सम के धोरे खूब लुभाते हैं। अब तक पर्यटक केमल राइड के जरिए रेगिस्तान की खूबसूरती से वाकिफ हुए हैं। ये पहला मौका है कि, आसमान से इस बेहद खूबसूरत जगह को सैलानी निहारेंगे। यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये सेवा शुरू की गई है। इसके साथ ही यहां पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article