जयपुर

Jaipur: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर किया पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के टोंक जिलें में विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के लांबाहरिसिंह सिंधोलियां गांव में खनन पट्टा धारक और स्थानीय ग्रामीणों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव नैन ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण एक भूखंड पर खनन का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह जमीन जानवरों को चराने के लिये है जबकि खनन पट्टा धारक वहां खनन का कार्य कर रहा है।

सात पुलिसकर्मी जख्मी

उन्होंने बताया कि सोमवार को खनन का विरोध करने पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और पट्टा धारक विकास चौधरी के बीच विवाद के बाद मारपीट की सूचना पर पुलिस दल वहां पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें पुलिस वाहन के शीशे टूट गये और सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उन्होंने बताया कि गांव के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नैन के मुताबिक, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। फिलहाल, पुलिस दल पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने वालों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें