जयपुर

मशहूर कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ जयपुर में बलात्कार का केस दर्ज, होटल में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 16, 2023, 05:12 PM IST

एक गुटखा फर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली एक अन्य महिला के साथ करीब एक महीने पहले काम के सिलसिले में कॉमेडियन के संपर्क में आई थी।

Image

कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज (फेसबुक अकाउंट)

जयपुर के मानसरोवर थाने में मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ख्याली के खिलाफ एक 25 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना तीन दिन पहले एक होटल में घटित हुई थी। कॉमेडियन ख्याली ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मानसरोवर इलाके के एक होटल के कमरे में नशे की हालत में महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया।

पीड़िता श्रीगंगानगर की रहने वाली

मानसरोवर थाने के उपनिरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर कॉमेडियन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कि घटना के एक दिन बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि पीड़िता श्रीगंगानगर की रहने वाली है और वह एक गुटखा फर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने वाली एक अन्य महिला के साथ करीब एक महीने पहले काम के सिलसिले में कॉमेडियन के संपर्क में आई थी।

मानसरोवर में एक होटल में दो कमरे बुक किए थे

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता कॉमेडियन ख्याली ने मानसरोवर में एक होटल में दो कमरे बुक किए थे - एक खुद के लिए और दूसरा दो महिलाओं के लिए। उन्होंने बताया कि कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं से जबरन बीयर पीने को कहा। बाद में महिलाओं में से एक कमरे से चली गई और कॉमेडियन ने पीड़ित महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article