Jaipur Fire News: राजस्थान के जयपुर में गांधी नगर थाने के पीछे स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में भीषण आग लग गई है। आग की लपटों को देख पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। जारी वीडियो में अपार्टमेंट से आग की लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर गांधी नगर थाना पुलिस की टीम और 22 गोदाम फायर स्टेशन और मालवीय नगर फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां पहुंची। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट में एक रेस्टोरेंट है, जिसके ऊपर के फ्लोर पर लोग रहते हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात अपार्टमेंट में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिला है। अपार्टमेंट में आगजनी होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जयपुर
Jaipur Fire News: जयपुर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Aug 23, 2024, 08:54 AM IST
