जयपुर

Dausa News: दौसा में नाबालिग बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदा शख्स, एक की मौत, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

Dausa News: राजस्थान के दौसा में एक व्यक्ति अपने दो नाबालिग बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूद गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है तो वहीं दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

दौसा में नाबालिग बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदा शख्स (फोटो- iStock)

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बेटों के साथ सुसाइड करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, इन तीनों लोगों ने ट्रेन के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

न्यूज एजेंसी पीटीआई- भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बांदीकुई के बसवा में हुई। यहां बबली (35) नामक व्यक्ति अपने बेटों के साथ ट्रेन के सामने कूद गया। बसवा थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि घायल बच्चों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। उनकी हालत अब स्थिर है।

शर्मा ने आगे कहा, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के कारण उसने यह कदम उठाया।" मृतक के परिजनों के अनुसार, बबली जयपुर के भांकरोटा में मजदूरी करता था और रविवार रात अपने पैतृक गांव नंदेरा लौटा था। पुलिस के अनुसार लंबे समय से पारिवारिक विवादों के कारण वह तनाव में था, जिसके चलते उसने संभवत: यह कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article