जयपुर

जयपुर की VIP इलाके में घुसा तेंदुआ, Video आ गया सामने

लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। इसके बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में मूवमेंट करता रहा।

Image

जयपुर की VIP इलाके में घुसा तेंदुआ

राजधानी जयपुर के VVIP इलाके सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह लेपर्ड पहुंच गया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। फिर लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। इसके बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में मूवमेंट करता रहा।

दो घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे लेन नंबर 6 के उसी घर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। लेपर्ड को झालाना रिजर्व ले जाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक इलाके के लोग दहशत में रहे।

सिविल लाइंस इलाके में राजभवन, सीएम आवास समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। लेपर्ड के सिविल लाइंस इलाके में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। जयपुर में इससे पहले भी आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड घुस चुका है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article