जयपुर

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: जयपुर में कितने बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाना है। ऐसे में आपके शहर जयपुर में चांद कब निकलेगा इससे जुड़ी जानकारी हम आपको बताएंगे।

Image

जयपुर में चांद निकलने का समय (फोटो साभार - istock)

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time in Jaipur: पिंक सिटी जयपुर के बाजारों में इस समय करवा चौथ की बड़ी धूम है, महिलाएं करवा चौथ के लिए पूजा सामग्री से लेकर साज-श्रृंगार की चीजें खरीद रही है। राजस्थान में ये त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की के लिए रखती हैंं । दिन भर भूखी प्यासी रहने के बाद ये महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैंं । करवा चौथ के दिन जयपुर का मौसम साफ रहेगा, इसलिए महिलाओं को चांद के दीदार के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। आज जयपुर में चांद 8:15 बजे दिखाई देगा।

करवा चौथ पर महासंयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल के करवा चौथ पर 100 साल के बाद ऐसा महासंयोग बन रहा है। इस बार करवा चौथ के दिन दो महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, बुधवार को शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। शिव योग बेहद शुभ माना जाता है इस योग में पूजा करने से शुभ लाभ प्राप्त होता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग भी बहुत शुभ होता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य का अच्छा लाभ मिलता है। इन दोनों योग का करवा चौथ के दिन पड़ना बेहद खास है। इसमें महिलाओं के व्रत और पूजा का उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

करवा चौथ पूजा का समय

करवा चौथ के दिन व्रत का समय सुबह 6:36 बजे से रात 8:26 बजे तक है। करवा चौथ पर पूजा का समय शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। इसके अलावा जयपुर में चंद्रमा दिखने का समय 8:15 बजे है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!