शहर

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: करवा चौथ पर आपके शहर में कब होगा चांद का दीदार, यहां देखें चंद्रमा के दिखने का सही समय

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार पड़ रहा है। इस दिन चांद का बहुत खास महत्व होता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन इस साल अलग-अलग शहरों में किस समय चांद के दीदार होंगे।

Image

आपके शहर में चांद निकलने का समय (फोटो साभार - istock)

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: करवा चौथ को लेकर सुहागन महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में भी करवा चौथ को लेकर चकाचौंध देखने को मिल रही है। इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ पड़ रहा है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं विधिवत पूजा करते हुए रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद की पूजा करने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के दिन सभी लोग चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार विवाहित महिलाओं को चांद देखने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा,आइए जानते हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों में चंद्रमा निकलने का समय नीचे बताया गया है।

दिल्ली-NCR में चंद्रोदय का समय

नई दिल्ली: रात 08:15 बजे

नोएडा: रात 08:14 बजे

गुरुग्राम: रात 08:16 बजे

ग्रेटर नोएडा: रात 08:14 बजे

यूपी में चंद्रोदय का समय

लखनऊ: रात 08:05 बजे

कानपुर: रात 08:08 बजे

प्रयागराज: रात 08:05 बजे

बनारस: रात 08:00 बजे

मध्य प्रदेश में चंद्रोदय का समय

भोपाल: रात 08:29 बजे

जबलपुर: रात 08:19 बजे

इंदौर: रात 08:37 बजे

उज्जैन: रात 08:36 बजे

बिहार में चंद्रोदय का समय

पटना: रात 07:51 बजे

गया: रात 07:53 बजे

बेगूसराय: रात 07:47 बजे

दरभंगा: रात 07:46 बजे

झारखंड में चंद्रोदय का समय

रांची: रात 07:56 बजे

जमशेदपुर: रात 07:54 बजे

धनबाद: रात 07:50 बजे

हजारीबाग: रात 07:54 बजे

राजस्थान में चंद्रोदय का समय

जयपुर: रात 08:19 बजे

जोधपुर: रात 08:26 बजे

उदयपुर: रात 08:41 बजे

बीकानेर: रात 08:33 बजे

महाराष्ट्र में चंद्रोदय का समय

मुंबई: रात 08:59 बजे

पुणे: रात 08:56 बजे

नागपुर: रात 08:28 बजे

नासिक: रात 08:53 बजे

गुजरात में चंद्रोदय का समय

वडोदरा: रात 08:49 बजे

अहमदाबाद: रात 08:50 बजे

द्वारका: रात 09:07 बजे

सूरत: रात 08:53 बजे

गांधीनगर: रात 08:49 बजे

अन्य राज्यों में चंद्रोदय का समय

पंजाब: रात 08:10 बजे

हरियाणा: रात 8:15 बजे

कोलकाता: रात 07:46 बजे

तमिलनाडु: रात 08:43 बजे

कर्नाटक: रात 08:54 बजे

उत्तराखंड: रात 08:06 बजे

हिमाचल प्रदेश: रात 08:07 बजे

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!