जयपुर

Jaipur School Closed: स्कूलों पर शीत लहर का असर, जयपुर में 14 जनवरी तक रहेंगे बंद

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 6, 2023, 01:06 PM IST

Jaipur School Closed News Today in Hindi 2022: राजस्थान के जयपुर शहर में शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है और कड़कड़ाती ठंड के बीच कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। कई राज्यों के बहुत से जिलों में इस तरह के आदेश दिए जा रहे हैं।

Image

राजस्थान के जयुपर में स्कूल बंद

Photo : iStock

Jaipur School Closed News Today in Hindi 2022: राजस्थान में भीषण सर्दी का कहर जारी है और इसे देखते हुए यहां पर कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं को 14 जनवरी तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। जयपुर प्रशासन की ओर से जारी हुए आधिकारिक नोटिस के अनुसार 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए शीतकालीन छुट्टियों को बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले जो ऑर्डर नोटिस जारी हुआ था, उसके अनुसार 7 जनवरी 2023 तक के लिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया था।

उत्तर भारत में शीत लहर का असर कई राज्यों के बहुत सारे शहरों और गावों में देखने को मिल रहा है, इस बीच प्रशासन की ओर से इस संबंध में सावधानियां बरतने पर जोर दिया जा रहा है। राजस्थान के जयपुर शहर में आधिकारिक ऑर्डर जारी किया जा चुका है और इसकी एक कॉपी को आप यहां पर भी देख सकते हैं।

Rajasthan Jaipur Schools Closed till 14th Jan Order

राजस्थान में 14 जनवरी तक स्कूल बंद

राजस्थान के बारां जिले में भी स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद ही रखने का आदेश दिया गया है और 10 जनवरी को ही अब स्कूल दोबारा खुलेंगे। इसके अलावा भी कई जगहों पर शीतकालीन छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जयपुर जिला प्रशासन की ओर से 6 जनवरी को जारी हुए नोटिस में लिखा, 'ठंड का प्रकोप बढ़ने और आने वाले कुछ दिनों में शीतलहर की संभावना को देखते हुए जयपुर में 14 जनवरी 2023 तक जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक का अवकाश घोषित किया गया है।'

मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत में तेजी से तापमान घटने की चेतावनी जारी की गई है और आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज सर्दी की संभावना जताई जा रही है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article