जयपुर

Jaipur Railway Update: विंटर वैकेशन का इम्पैक्ट, अब आपका सफर होगा सुगम, रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाए कोच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 05:52 PM IST

Jaipur Railway Update: विंटर वैकेशन के इम्पैक्ट के चलते रेलवे ने जयपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सीटों की बेतहाशा बढ़ोतरी की है। रेलवे के प्रिंसिपल सीओ एम प्रणय प्रभाकर व प्रिंसिपल सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने रेलवे के अन्य जोनल अधिकारियों संग बैठक कर निर्णय लिया है। जयपुर रेल मंडल के वरिष्ठ पीआरओ वाई के शर्मा के मुताबिक उत्तर पश्चिम रेलवे से गुजरने वाली कुल 58 ट्रेनों में 100 से भी ज्यादा एसी व नॉन एसी कोच बढ़ाए गए हैं।

Image

रेलवे ने जयपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 58 ट्रेनों में 100 से भी ज्यादा बढ़ाए कोच (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रिंसिपल सीओ व प्रिंसिपल सीसीएम ने बैठक कर लिया निर्णय
  • उत्तर- पश्चिम रेलवे की 58 ट्रेनों में अस्थाई तौर पर बढ़ाए गए 100 से अधिक कोच
  • विंटर वैकेशन के इम्पैक्ट के चलते रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों में सीटें

Jaipur Railway Update: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। विंटर वैकेशन पर अगर आप बाहर घूमने जा रहे हैं तो ट्रेनों में जगह नहीं मिलने को लेकर अब निराश होने की जरूरत नहीं हैं। विंटर वैकेशन के इम्पैक्ट के चलते रेलवे ने जयपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सीटों की बेतहाशा बढ़ोतरी की है।

इसको लेकर रेलवे के प्रिंसिपल सीओ एम प्रणय प्रभाकर व प्रिंसिपल सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने रेलव के अन्य जोनल अधिकारियों संग बैठक कर निर्णय लिया है। बैठक में ठंड के मौसम में चल रही ट्रेनों में लंबी वेटिंग और एडिशनल पैसेंजर लोड के तहत सीटों को अस्थाई तौर पर बढ़ाया गया है।

इस वजह से बढ़ाई सीटें

बता दें कि, विंटर वैकेशन पर बाहर जाने वालों की बंपर भीड़ को देखते हुए गत दिनों रेलवे को कई शहरों के लिए रिजर्वेशन काउंटर बंद तक करने पड़े। सर्दियों की छुट्टियां होने के साथ ही जयपुर से निकलने वाली ट्रेनों के बिजी शेड्यूल ने घूमने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दिसंबर के अंत तक कई ट्रेनों की तो रेलवे को बुकिंग बंद करनी पड़ गई। जबकि कई ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। जम्मूतवी व शालीमार एक्सप्रेस थर्ड एसी की 30 दिसबंर तक बुकिंग बंद कर दी गई थी। यही वजह है कि, अब रेलवे को पैसेंजर्स का अतिरिक्त लोड देखते हुए 58 ट्रेनों में करीब 100 कोच बढ़ाने पड़े हैं।

इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच

जयपुर रेल मंडल के वरिष्ठ पीआरओ वाई के शर्मा के मुताबिक शीतकालीन अवकाश के चलते ट्रेनों में पैसेजर लोड बढ़ गया है। कई ट्रेनों में हैवी रश के चलते लोगों को सीटें नहीं मिल रही है। पीआरओ के मुताबिक उत्तर पश्चिम रेलवे से गुजरने वाली कुल 58 ट्रेनों में 100 से भी ज्यादा एसी व नॉन एसी कोच बढ़ाए गए हैं। जिसमें ट्रेन संख्या-14801/02 उदयपुर-जयपुर- उदयपुर, ट्रेन संख्या-12465/66 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर, ट्रेन संख्या- 22977/78 जयपुर- जोधपुर-जयपुर, ट्रेन संख्या-14854/63/64/65/66 जोधपुर- वाराणसी - जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या-22987/88 - अजमेर- आगरा फोर्ट-अजमेर, ट्रेन संख्या- 19666/65 उदयपुर सिटी- खजुराहो - उदयपुर सिटी सहित 58 ट्रेनों में 100 से भी अधिक अस्थई तौर पर कोच बढ़ाए गए हैं। पीआरओ के मुताबिक ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने के बाद जयपुर समेत आसापस के इलाकों के लोगों को शीतकालीन अवकाश के मौके पर ट्रेन में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article