जयपुर

जयपुर: काम की खबर! अब राजस्थान रोडवेज हुई डिजिटल, पैसेंजर बसों में कर सकेंगे भुगतान, मिलेगी ये सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 04:24 PM IST

Jaipur: राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में क्यूआर कोड जनरेट किया गया है। रोडवेज की बसों में सफर करने वाले पैसेंजर्स कोड स्कैन कर अपने गंतव्य तक के किराए का इसके जरिए भुगतान कर सकेंगे। विभाग का दावा घाटे से जूझ रही रोडवेज बसों में आने वाले समय में रेवेन्यू बढ़ने के आसार हैं। वहीं बसों में होने वाली कैश चोरी के मामलों में कमी आने लगी है।

Image

राजस्थान रोडवेज हुई डिजिटल, यात्री बसों में कर सकेंगे भुगतान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रोडवेज विभाग ने शुरू की क्यूआर कोड से पेमेंट की सुविधा
  • अब बसों में सफर के दौरान यात्री कर सकेंगे डिजिटल भुगतान
  • महकमे का दावा बसों में होने वाली कैश चोरी के मामलों में कमी आई

Jaipur: राजस्थान के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है, अगर आपकी जेब में पैसे नहीं है और रोडवेज में सफर करना है तो चिंता की कोई बात नहीं। अब आप रोडवेज बस में किराए का डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। बता दें कि, प्रदेश का रोडवेज विभाग अब डिजिटल होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। राजस्थान रोडवेज की सभी श्रेणियों की बसों में क्यूआर कोड जनरेट किया गया है।

रोडवेज की बसों में सफर करने वाले पैसेंजर्स कोड स्कैन कर अपने गंतव्य तक के किराए का इसके जरिए भुगतान कर सकेंगे। हालांकि रोडवेज में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा पहले से ही है। मगर अब इसका डिजिटलाइजेशन होने से लोगों को बसों में सफर करने में आसानी होगी। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, रोडवेज बसों में सफर करने में लोगों को अब टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगने से मुक्ति मिलेगी, वहीं बसों में कैश चोरी होने का खतरा भी नहीं रहेगा।

ऐसे कर सकेंगे डिजिटल भुगतान

रोडवेज विभाग ने सभी बसों में कंडक्टरों को क्यूआर कोड स्कैन मशीन दी है। इस मशीन का दोहरा फायदा है, इससे टिकट भी बनती है तो इसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके डिजिटल भुगतान की सुविधा भी है। डिजिटल भुगतान की इस सुविधा को शहरी इलाकों के लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि रूरल इलाकों के लोग अभी तक नकदी से ही टिकट खरीद रहे हैं। रोडवेज महकमे के प्रबंधक निदेशक नथमल डिडेल के मुताबिक, बसों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा को लागू किए हुए 4 माह से अधिक हो गए। मगर अब इस सुविधा का लाभ लोग लेने लगे हैं। जिसमें स्टूडेंट्स व जाॅब करने वाले पैसेंजर्स इस सुविधा से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। एमडी डिडेल के मुताबिक, घाटे से जूझ रही रोडवेज बसों में आने वाले समय में रेवेन्यू बढ़ने के आसार हैं। वहीं बसों में होने वाली कैश चोरी के मामलों में कमी आने लगी है।

सभी श्रेणियों की बसों में मिल रही सुविधा

रोडवेज के एमडी डिडेल के मुताबिक, रोडवेज की सभी बसों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा लोगों को मिल रही है। जिसमें एसी, नाॅन एसी, सुपर फास्ट, एक्सप्रेस, साधारण व ब्लू लाइन आदि मेें पेसैंजर्स को इसका लाभ मिल रहा है। अब बसों में सफर करने वाले पैसेंजर्स को अगर जल्दबाजी में बिना टिकट के बस पकड़नी हो तो कोई परेशानी नहीं होगी। यात्री को अगर भागकर बस पकड़नी हो और उसकी जेब में कैश ना हो तो भी चिंता की बात नहीं है। हालांकि रोडवेज का नवाचार अब निजी बस संचालक भी अपना रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article