Jaipur New Year Travel: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये खबर बेहद अहम है। अगर आप न्यू ईयर पर विंटर वैकेशन बिताने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले फ्लाइट्स व ट्रेनों के शेड्यूल के बारे में जानकारी ले लें। इस समय पैसेंजर्स का लोड बढ़ने के कारण फ्लाइट्स और ट्रेनें फुल चल रही हैं। 25 दिसंबर से स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां स्टार्ट होने के चलते जयपुर से बाहर जाने वाले लोगों की हर रूट पर भीड़ बढ़ गई है। इसमें सबसे ज्यादा यात्री भार मुबंई, जैसलमेर, गोवा, पुणे व उदयपुर मार्ग पर है।
बता दें कि, जयपुर से जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट का किराया 3 गुना से भी अधिक बढ़ गया है। वहीं मुबंई व गोवा के रेट भी ज्यादा हो गए है। हालांकि जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना 12 उड़ानें होने के बावजूद टेरिफ 20 हजार रुपए से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं पुणे और चंडीगढ़ के लिए भी जयपुर से रोजाना 2-2 उड़ाने हैं। इसके अलावा गोवा व जैसलमेर के लिए भी 1-1 फ्लाइट है। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक जयपुर से हर तरफ निकलने वाली ट्रेनों की हालत तो और भी खसता है। महज कुछ ही ट्रेनों में पैसेंजर्स के लिए के लिए सीटें उपलब्ध है।
