जयपुर

Jaipur Weather Update: जनवरी के पहले सप्ताह में नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, गलन वाली ठंड ढाहेगी सितम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:54 PM IST

Weather Information: जयपुर में बीते दिनों से मौसम लगातार अपने तेवर बदल रहा है। लोग ठंडी में ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। जयपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों का पारा भी आने वाले दिनों में लुढ़कने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी कोल्ड डे की चेतावनी दी है।

Image

जयपुर में आने वाले दिनों में और सताएगी ठंडी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह से घने कोहरे के साए में लिपटा रहा शहर
  • सड़कों पर आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी
  • अगले दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड

Jaipur News: जयपुर के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह जयपुर में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और संभाग के जिलों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। कोहरे से सड़कों पर जहां लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं सर्द हवाओं के चलने से जयपुर में पारा गिरा है। शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बता दें कि, बीते दिनों की अपेक्षा जयपुर में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार से शहर में उत्तरी सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ने और 2-3 जनवरी से तापमान और गिरने की संभावना व्यक्त की है। जनवरी के आने वाले दिनों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का दौर शुरू हाने का अनुमान भी जताया जा रहा है।

जयपुर के आसपास भी ठंड से राहत नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर के साथ-साथ आसपास के शिवदासपुरा, चाकूस, अजमेर रोड, आगरा रोड समेत कई जगह ग्रामीण एरिया में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। इन इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। सुबह-सुबह ग्रामीण इलाकों में 70-80 मीटर की दूरी से व्यक्ति या मकान नजर ही नहीं आ रहा था। जयपुर में कोहरे का लगातार प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है । बता दें कि, इसी तरह गंगानगर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर, चूरू, बीकानेर, नागौर, अलवर समेत कई शहरों में भी कोहरे का काफी असर दिखा। सीकर के फतेहपुर में रविवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जयपुर में मौसम का तापमान फतेहपुर से भी कम

जानकारी के लिए बता दें कि, जयपुर का तापमान शनिवार को फतेहपुर के तापमान से कम रहा। रविवार की सुबह में राजधानी जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर जिले का तापमन फतेहपुर के बराबर दर्ज किया गया। इन शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, जयपुर में आने वाले दिनों में मौसम कई तरह के रंग दिखाएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!