जयपुर

Jaipur News: राजस्थान से बड़ी खबर, अब स्टेट हाईवे पर भी फास्टैग जरूरी, इन हाईवे से होगी शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 09:12 PM IST

Rajasthan: नेशनल हाईवे की तर्ज पर अब स्टेट हाईवे पर भी लोगों से फास्टैग के जरिए ऑनलाइन टोल टैक्स वसूला जाएगा। प्रदेश के जयपुर से भीलवाड़ा व सीकर से हरियाणा के लुहारू वाया झुंझुनूं जाने पर अब लोगों को नकद टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले जयपुर सीकर स्टेट हाईवे पर की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के आठ अन्य एनएच पर भी ऑनलाइन टोल वसूला जाएगा। इन पर सिस्टम लगाने के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं।

Image

राजस्थान में अब एनएच की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी ऑनलाइन टोल वसूला जाएगा। (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • एनएच की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी ऑनलाइन टोल वसूला जाएगा
  • प्रदेश में फरवरी से होगी योजना की शुरुआत
  • इसके लिए अलग से फास्टैग कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं

Rajasthan: नए साल में राजस्थान के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। टोल प्लाजा पर अब आपको नकद टोल देने के झंझट से निजात मिलने वाली है। अब नेशनल हाईवे की तर्ज पर अब स्टेट हाईवे पर भी लोगों से फास्टैग के जरिए ऑनलाइन टोल टैक्स वसूला जाएगा। प्रदेश के जयपुर से भीलवाड़ा व सीकर से हरियाणा के लुहारू वाया झुंझुनूं जाने पर अब लोगों को नकद टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

सूबे की गहलोत सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने इस प्रक्रिया को शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के कार्यालय में 100 किलोवाट के रूफटॉप सोलर पैनल के उद्घाटन समारोह पर मंत्री जाटव ने ये घोषणा की। मंत्री के मुताबिक प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि हाईवे का उपयोग करने वाले वाहन धारकों को सुविधा मिले और उनका समय बचे। मंत्री के मुताबिक इस सुविधा की शुरुआत सबसे पहले जयपुर सीकर स्टेट हाईवे पर की जाएगी।

योजना फरवरी से होगी शुरू

आरएसआरडीसी के चीफ इंजीनीयर संदीप माथुर के मुताबिक इस सिस्टम के शुरू होने से लोगों को दूसरा फास्टैग कार्ड अलग से बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अभी जो कार्ड वाहनों पर लगा है, उसी से टोल की रकम कटेगी। चीफ इंजीनीयर के मुताबिक इस योजना की शुरुआत अगले महीने यानी फरवरी से होने का अनुमान है। जिसमें प्रदेश के जयपुर - भीलवाड़ा वाया फागी, मालपुरा केे स्टेट हाईवे और सीकर से हरियाणा के लुहारू वाया झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम लगाए जा रहे है। जहां से एनएच की तर्ज पर फास्टैग के जरिए टोल की रकम वसूली जाएगी। इसके बाद प्रदेश के आठ अन्य एसएच पर भी ऑनलाइन टोल वसूला जाएगा। इन पर सिस्टम लगाने के लिए निविदाएं जारी कर दी गई है। जिसमें जोधपुर-ओसिया-फलौदी सहित मेड़ता-रास रोड, अलवर-बहरोड-नारनौल, जहाजपुर-मांडलगढ़, डबोक-मावली-कपासन, नसीराबाद-केकड़ी-देवली, डूंगरगढ़-सरदारशहर-राजगढ़ व हनुमानगढ़-सूरतगढ़ आदि स्टेट हाइवे शामिल है। चीफ इंजीनीयर के मुताबिक इस सिस्टम के शुरू होने से लोगों को दूसरा अलग से फास्टैग कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, फिलहाल वाहनों पर जो कार्ड लगा है, उसी से पैसा कटेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!