जयपुर

Best Street Food in Jaipur: खाने के शौकिनों के लिए न्यू ईयर पर जयपुर में है एक खास जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 04:16 PM IST

Best Street Food in Jaipur: गुलाबी नगरी के परकोटे में स्थित जौहरी बाजार महज कीमती जवाहरात के लिए ही फेमस नहीं है। ये जयपुर की सबसे पुरानी पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी का भी ठिकाना है। यहां की बेड़मी पूड़ी, दही गूंजी व आलू की सब्जी का भी खास स्वाद है। पुरोहित जी का कटला शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट जगह है।

Image

परकोटे में स्थित जौहरी बाजार जयपुर की सबसे पुरानी पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी का है प्रसिद्ध ठिकाना (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जौहरी बाजार में मिलती हैं पारंपरिक मिठाई घेवर-फीणी
  • स्ट्रीट फूड के लिए बेस्ट जगह है जौहरी बाजार
  • पुरोहित जी के कटले में मिलेगा आपको सब कुछ सस्ता

Best Street Food in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी रजवाड़ी विरासत व बेहतरीन फोर्ट व महलों सहित राजपूती परंपरा के लिए तो मशहूर है ही। इसके अलावा जयपुर की एक और पहचान है, यहां के पारंपरिक लजीज पकवान जो इसे एक अलग ही रूतबा देते हैं। इस बार अगर आप न्यू ईयर पर जयपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं, और आपको अलग-अलग तरह का खाना खाने का शौक है। तो हम आपको बता रहे हैं गुलाबी नगरी में एक साथ इस खास जगह पर आपको लजीज स्ट्रीट फूड, मिठाई व शॉपिंग का मौका मिलेगा। तो देर किस बात की आपको बताते हैं जयपुर की इस खास जगह के बारे में।

जयपुर के परकोटे में स्थित जौहरी बाजार में राजस्थान की पारंपरिक मिठाई घेवर और फीणी का लजीज स्वाद चखने को मिलेगा। हालांकि सैंकड़ों बरसों से बन रही इस पारंपरिक मिठाई को वैसे तो रक्षाबंधन और तीज पर बनाया जाता है। मगर यहां आपको अब सर्दियों में भी ये खास स्वाद वाली मिठाई मिल जाएगी। बस इसके लिए आपको जौहरी बाजर में घी वालों व गोपालजी के रास्ते में जाना पड़ेगा। जहां पर कई दशकों पुरानी पारंपरिक मिठाइयों की शॉप है।

ये मिलेंगे घेवर-फीणी के फ्लेवर

जौहरी बाजार में आपको चॉकलेट की वैरायटी के जैसे घेवर आपको कई डिफरेंट फ्लेवर और आकार में मिल जाएंगे। जिसमें पनीर घेवर, मलाई वाला, सादा, केसर क्रीम व कई तरह के स्वाद वाले घेवर मिलते हैं यहां। इसके अलवा फीणी में भी कई वैरायटी मिलेगी, जिसमें सांभर फीणी, सादा सफेद, केसर व सोने-चांदी के वर्क वाली। इसके अलावा यहां पर आपको चटपटी चाट का स्वाद भी मिलेगा। जिसमें दही गूंजी, बेड़मी पूड़ी व आलू की सब्जी, पुदीने के सेव, खास तरह के बनें गोल दही भल्ले व बीकानेरी सेव। यहां पर स्ट्रीट फूड खाने का मजा उस समय दुगना हो जाता है, जब आपको ये सब ताजा पत्तों से बने दोने में लकड़ी की चम्मच के साथ हरी व इमली की चटनी के साथ परोसे जाते हैं।

शॉपिंग के लिए बेस्ट पुरोहित जी का कटला

जौहरी बाजार में स्ट्रीट फूड इंजॉय करने के बाद अगर आपका शॉपिंग का मूड है तो यहीं पर आपको मिलेंगे खास तरह के कुर्ते- चूड़ीदार पजामे। बता दें कि, इस इलाके में कई प्रसिद्ध दुकानें हैं जहां पर बहुत सारी वैरायटी के कुर्ते पजामे लोग दुनिया भर से खरीदने आते हैं। इसके अलावा जौहरी बाजार में बड़ी चौपड़ की तरफ जाएंगे तो आपको दिखेगा पुरोहित जी का कटला। भूल- भूलैया वाला ये जयपुर का सबसे पुराना बाजार है, जहां पर आपको एक ही जगह सब तरह का सामना सस्ती दरों पर मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article