जयपुर

Jaipur Murder Case: गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति अरेस्ट, ये है पूरी घटना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 01:21 PM IST

Jaipur Murder Case: घरेलू कलह के चलते पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर डाली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के पेट में आठ माह का गर्भ पल रहा था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज होने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। हत्या के पीछे की वजह आरोपी ने घरेलू विवाद होना बताई।

Image

जयपुर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्भवती पत्नी की पति ने कर डाली हत्या
  • मृतका के पेट में पल रहा था 8 माह का गर्भ
  • पुलिस ने किया हत्यारे पति को गिरफ्तार

Jaipur Murder Case: राजधानी जयपुर में एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें नींद में सो रही पत्नी की पति ने रात्रि में गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका के पेट में 8 माह का गर्भ पल रहा था। घटना शहर के शायना विहार इलाके के खोह नागोरियान की है। वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी उस समय लगी जब सुबह मृतका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह अपने बेड पर मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई व मौके से कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। इधर, पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

भाई छोड़कर गया था ससुराल

एसएचओ मनोहर लाल के मुताबिक, मृतका निवासी शायना विहार खोह नागोरियान की उसके पति ने गला घोंट कर हत्या कर दी। इसे लेकर मृतका के भाई फिरोज ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि, मृतका की शादी इसी वर्ष 21 फरवरी को हत्यारे पति अजहर के साथ हुई थी। भाई ने आरोप लगाया है कि, बहन की शादी के बाद से ही आरोपी उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। उसे कई बार समझाइस भी की गई, मगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। एसएचओ के मुताबिक, गत बुधवार को पति की प्रताड़ना से तंग आकर मृतका अपने पीहर आ गई थी। बाद में भाई उसे समझाकर रात्रि में 9 बजे वापस ससुराल छोड़ कर आ गया था। एसएचओ के मुताबिक, मृतका का पीहर व ससुराल पास में ही है। इसके बाद अरोपी अजहर ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। भाई के मुताबिक, बहन का मां बनने का सपना हत्यारे पति ने तोड़ दिया। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'