जयपुर

Jaipur: अच्छी खबर! कोई भूखा ना सोए की तर्ज पर गांवों में खुलेंगी इंदिरा रसोई, राजधानी के इतने गांवों की मिलेगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 04:12 PM IST

Jaipur: राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके के 84 गांवों में 92 स्थानों पर सबसे अधिक रसोई शुरू की जाएगी। वहीं प्रदेश के 33 जिलों के कुल 901 कस्बों व गांवों में 991 नई इंदिरा रसोई खोली जाएंगी। वर्तमान में राजस्थान के 213 से अधिक शहरों में इनका संचालन किया जा रहा है। यहां पर दाल, सब्जी, रोटी और आचार परोसा जाता है। एक रसोई में अधिकतम 100 लोगों के लंच व डिनर व्यवस्था रहती है।

Image

जयपुर के कई गांवों में खुलेंगी इंदिरा रसोई (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के गांवों में खुलेंगी इंदिरा रसोई
  • 33 जिलों के 901 गांवों में 991 नई इंदिरा रसोई खुलेंगी
  • वर्तमान में 213 शहरों में इंदिरा रसोई संचालित हो रही है


Jaipur: कोई भूखा न सोए की तर्ज पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना मुहिम की शुरुआत की थी। अब सरकार इस योजना का कद बढ़ाने के मूड में है। यही वजह है कि सरकार अरबन इलाकों के अलावा अब रूरल एरिया में भी इंदिरा रसोई की शुरुआत करने जा रही है। हालांकि इंदिरा रसोई का संचालन गांव या कस्बे की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

सीएम गहलोत की मंशा के मुताबिक स्वायत्त शासन विभाग ने फिलहाल कुछ गांवों और कस्बों में इंदिरा रसोई खोलने का प्रपोजल तैयार किया है। इंदिरा रसोई में आमजन को 8 रुपए में लंच और 8 रुपए में डिनर करवाया जाता है। जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और आचार परोसा जाता है। एक रसोई में अधिकतम 100 लोगों के लंच व डिनर करने की व्यवस्था रहती है। वर्तमान में राजस्थान के 213 से अधिक शहरों में इनका संचालन किया जा रहा है।

जयपुर में सबसे अधिक खुलेंगी इंदिरा रसोई

सरकार की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, प्रदेश की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके के 84 गांवों में 92 स्थानों पर सबसे अधिक रसोई शुरू की जाएगी। वहीं प्रदेश के 33 जिलों के कुल 901 कस्बों व गांवों में 991 नई इंदिरा रसोई खोली जाएंगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक, 5 से 10 हजार की जनसंख्या वाले कस्बे या गांव में 1 इंदिरा रसोई खोली जाएगी। इसी प्रकार 10 से 20 हजार की जनसंख्या वाले कस्बे या गांव में 2 व 20 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले कस्बे में 3 नई रसोई खोली जाएगी। इसके लिए शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर के नाम आदेश जारी किए हैं।

सरकार देगी मुफ्त जगह

इंदिरा रसोई के लिए शहरों के जैसे गांवों में भी सरकार संचालक को मुफ्त में जमीन प्रोवाइड करवाएगी। इसकी जिम्मेदारी पंचायत समिति के विकास अधिकारी के अलावा जिला परिषद के सीईओ को दी गई है। वहीं जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो निविदा के जरिए इंदिरा रसोई का संचालन करने वाली संस्था का चयन करेगी।

जानिए कहां कितनी नई इंदिरा रसोई खोली जाएंगी

सरकार के ग्रामीण इलाके में इंदिरा रसोई खोलने की घोषणा के तहत सीकर जिले में 55, अजमेर में 32, भरतपुर 31, चूरू 32, उदयपुर 12, बांसवाड़ा 18, जोधपुर 54, अलवर 46, बारां 16, बाड़मेर 30, भीलवाड़ा 29, जालोर 60, बीकानेर 74, चित्तौड़गढ़ 18, दौसा 26, डूंगरपुर 17, झालावाड़ 11, झुंझुनूं 47, करौली 20, नागौर 69, पाली 52, सवाई माधोपुर 31, सिरोही 23, टोंक 19, राजसमंद 6, प्रतापगढ़ 4, बूंदी 5, धौलपुर 9, हनुमानगढ़ 38, गंगानगर में 5 व कोटा में 7 जगहों पर रसोई खोली जाएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article