जयपुर

जयपुर कलेक्टर का दिल छू लेना वाला वीडियो वायरल, दिव्यांग को देखकर छोड़ दी कुर्सी, टेबल पर बिठा सुनी शिकायत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 17, 2023, 10:59 PM IST

जयपुर के कलेक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक दिव्यांग की समस्या सुनते दिख रहे हैं। दिव्यांग शख्स उनकी टेबल पर बैठकर अपनी समस्या सुना रहा है।

जयपुर कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कलेक्टर एक दिव्यांग शख्स को टेबल पर बिठाकर, उसकी समस्या सुनते दिख रहे हैं।

आईपीएस दिनेश एमएन ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि जयपुर के कलेक्टर और आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने दिव्यांग शख्स को देखते ही अपनी कुर्सी छोड़ दी और उनकी जन समस्या को सुनने लगे। दिव्यांग शख्स अपनी समस्या लेकर जन सुनवाई में पहुंचा था, जहां कलेक्टर मौजूद थे।

दिव्यांग शख्स कुमावत किशनगढ़ के रहने वाले हैं। कुमावत 16 मार्च को जिला परिषद सभागार में आयोजित एक जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के पास पहुंचे थे. अपने हाथों के सहारे चलते हुआ पहुचा था, जिसे देखते ही कलेक्टर कुर्सी छोड़कर उठ गए और दिव्यांग शख्स को अपनी टेबल पर बैठाकर समस्या सुनने लगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article