जयपुर

Jaipur: बिहार के युवक की हत्या, लाश छुपाने का किया प्रयास, ऐसे हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 04:42 PM IST

Jaipur: मालवीय नगर के सेक्टर-3 में बसों के पीछे जींस और सफेद शर्ट में एक युवक की खून से सनी डेड बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या मृतक के सिर पर रॉड या अन्य किसी हैवी वस्तु से वार करना सामने आया। मृतक की पहचान बिहार निवासी अक्षय के तौर पर होने के बाद मालवीय नगर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

Image

जयपुर में बिहार के युवक के मर्डर से इलाके में फैली सनसनी (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के युवक की डेड बॉडी बसों के पीछे मिली
  • पुलिस मान रही रॉड से वार कर की गई हत्या
  • परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम


Jaipur: राजधानी जयपुर के मालवीय नगर के सेक्टर-3 में बसों के पीछे एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मालवीय नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर पुलिस को जींस और सफेद शर्ट में एक युवक की खून से सनी डेड बॉडी मिली। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या मृतक के सिर पर रॉड या अन्य किसी हैवी वस्तु से वार करना सामने आया।

पुलिस का मानना है कि, मृतक के सिर पर वार करने के बाद अधिक खून बहने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार निवासी अक्षय के तौर पर हुई है। मृतक की शिनाख्त होने के बाद मालवीय नगर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यहां पर पड़ी मिली डेड बॉडी

मलवीय नगर थाने के एसएचओ हरि सिंह के मुताबिक, प्राथमिक तौर पर जांच में जो जानकारी सामने आई है, उसमें युवक की रॉड से सिर पर कई वार किए गए हैं। इसके बाद अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हत्यारों ने युवक का शव को सड़क के किनारे छिपाकर रख दिया। सीआई के मुताबिक, घटना स्थल के पास मौजूद एक ट्रेवल्स एजेंसी के मैनेजर द्वारा शिकायत दी गई है। बता दें कि, युवक की डेड बॉडी मालवीय नगर सेक्टर-3 स्थित पावर हाउस की दीवार के पास मिली।

एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया

ट्रेवल्स कंपनी के मैनेजर कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, बसों की पार्किंग होती है। वहां पर एक युवक की खून से सनी डेड बॉडी पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना स्थल पर एफएसएल को बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक की डेड बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगे की जांच आरंभ होगी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले को लेकर इलाके में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article