जयपुर

Jaipur Fraud Case: जयपुर में सास ने किया बहू पर केस, 57 लाख की ठगी का मामला, जानिए क्या है प्रकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:19 PM IST

Jaipur Police: जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। बहू पर 57 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित सास ने बहू को अपने पति की मौत का जिम्मेदार बताया है।

Image

जयपुर में सास ने बहू पर 57 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए केस कराया दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 69 वर्षीय सास ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप
  • बहू की वजह से ससुर की हो चुकी है मौत
  • पुलिस ने आरोपी बहू समेत तीन लोगों पर दर्ज किया है मामला


Jaipur News: जयपुर के करधनी थाने में एक बहू के खिलाफ उसकी सास की शिकायत पर लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। 69 वर्षीय वृद्धा ने अपनी बहू पर जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें जानने के बाद पुलिस भी काफी हैरान हो गई है। पीड़ित सास ने अपनी बहू पर 57 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़पने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी शक्तिराज सिंह ने बताया है कि, गोविंदपुरा निवासी 69 वर्षीय महिला ने अपनी बहू सहित 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि, जालसाज बहू ने ससुर का मोबाइल फोन हड़प कर ओटीपी के जरिए खाते से लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे।

2015 में हुई थी शादी

पीड़ित सास ने पुलिस से बहू पर आरोप लगाते हुए बताया है कि, साल 2015 में उसके इकलौते बेटे की शादी हुई थी। तब बहू अपने पिता और जीजा के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग का काम कर रही थी। शादी के कुछ महीने बाद बहू बेटे से वह अपना नाम बदलवाने की जिद करने लगी। जिस पर बेटे ने अपनी पत्नी का नाम बदलकर आंचल करवा दिया। बता दें कि, नाम के साथ ही बहू ने अपने तमाम दस्तावेज आधार कार्ड आदि में भी अपना नाम बदल कर आंचल करवा लिया। जानकारी के अनुसार, इसके बाद अपने आधार कार्ड से अपने ससुर का मोबाइल नंबर लिंक करवाया लिया। इसके बाद बहू ने अपने ससुर का मोबाइल भी हड़प लिया।

ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

पीड़ित सास ने पुलिस क बताया कि, ससुर और पति के बिजनेस अकाउंट से ओटीपी के माध्यम से बहू लाखों रुपए हड़पने लगी। बिजनेस अकाउंट से किए जाने वाले ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के ओटीपी ससुर के मोबाइल फोन पर ही प्राप्त होते थे। बहू को ये पता था इसलिए उसने उसका गलत फायदा उठाते हुए बिजनेस अकाउंट से 57 लाख रुपए से अधिक की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। जब ससुर को अपनी बहू की हरकतों के बारे में पता चला तो सदमे के चलते दिसंबर 2018 में उनकी मौत हो गई। वहीं जब बेटे ने बहू से पैसे वापस लौटाने के लिए कहा तो घर में लड़ाई झगड़े होने लगे थे। इसके बाद मई 2019 में ही वो बेटे को छोड़कर चली गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!