राजस्थान में बारिश के कारण गिरी मकान की छत, दो भाइयों की मौत और तीन लोग घायल

राजस्थान में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हनुमानगढ़ जिले में एक मकान की छत बारिश के कारण गिर गई और दो भाइयों की जान चली गई। प्रदेश में कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदियों का जलस्तर भी बहुत बढ़ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर की छत गिरने से दो की मौत
  • राजस्थान में भारी बारिश का दौर
  • पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हुई बारिश

Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। जिसके कारण दो भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हे टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हनुमानगढ़ के टिब्बी थाने के अधिकारी जगदीश पंढेर ने बताया कि टिब्बी थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से दो सगे भाइयों अमित (24) और सुमित (26) की मौत हो गई।

Dead

मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

End of Feed