जयपुर

आखिरी टाइम पर रद्द हुई जयपुर-अहमदाबाद की फ्लाइट, खराब मौसम और तकनीकी कारणों से संचालन पर असर

जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को फ्लाइट शेड्यूल में एक बार फिर अव्यवस्था देखने को मिली। मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और समय से पहले जानकारी लेने की अपील की है।

Image

स्पाइसजेट फ्लाइट (प्रतिकात्मक फोटो: ANI)

Photo : ANI

Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बार फिर फ्लाइट शेड्यूल में गड़बड़ी देखने को मिली। स्पाइसजेट की जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के चलते मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट भी प्रभावित हुई। इन परिवर्तनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा।

फिलहाल, एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें और समय पर एयरपोर्ट पहुंचें। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी कहा कि ऐसी रुकावटें आमतौर पर मौसम की खराबी या तकनीकी कारणों के चलते होते हैं, जो उड़ानों के संचालन को प्रभावित करते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से जरूरी जानकारियां जुटा लें और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए तैयार रहें।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article