जयपुर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, गोता खाई कार; पति-पत्नी की मौत

अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार के पलटने से दंपति की मौत हो गई। सभी मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह कार पलटने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अलवर जिले में हुए इस हादसे में दंपति का दो वर्षीय बेटा तथा चार अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग हरियाणा के सोनीपत के निवासी थे और दौसा में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कमल (29) और उनकी पत्नी अनुष्का (26) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में दंपति का बेटा विभान (2), रिश्तेदार राजकुमार (38), उनकी पत्नी पूजा (32), उनकी बेटी दिव्यांशी (6) और बेटा रुद्राक्ष (3) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कमल निजी कंपनी में काम करते थे और हादसे के समय कार वही चला रहे थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article