जयपुर

Rajasthan में कमल खिलाने को भाजपा ने कसी कमर, प्रदेशभर में प्रशिक्षित विस्तारकों की उतारेगी फौज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 4, 2023, 03:44 PM IST

जन आक्रोश यात्रा के बाद अब बूथ स्तर तक जाने के भाजपा सटीक रणनीति बना रही है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा चुनाव है, इसलिए पार्टी एक नहीं दो चुनाव की ठोस रणनीति बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Image

Rajasthan में कमल खिलाने को भाजपा ने कसी कमर, प्रदेशभर में प्रशिक्षित विस्तारकों की उतारेगी फौज

Rajasthan Election 2023: साल 2023 के आगाज के साथ ही राजस्थान में चुनावी वर्ष शुरू हो गया है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में कमल खिलाने के लिए मिशन मोड में आ गई है। हाल ही में पार्टी ने जनआक्रोश यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल बनाया। जन आक्रोश यात्रा के प्रथम चरण में प्रदेश में 1 से 14 दिसंबर तक चली यात्राओं में चौपाल और नुक्कड़ सभाएं 62111 हुई, 14 लाख 51 हजार जन समस्याएं एकत्रित हुई और पूरे प्रदेश में कुल रथयात्रा 1 लाख 15 हजार किलोमीटर चली। दूसरे चरण में 16 दिसंबर से चल रही जन आक्रोश सभाएं प्रदेश के 128 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हो चुकी, जो 10 जनवरी तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में होंगी।

जन आक्रोश यात्रा के बाद अब बूथ स्तर तक जाने के भाजपा सटीक रणनीति बना रही है। चुनाव से पहले बूथ स्तर तक जाने के लिए पार्टी प्रशिक्षित विस्तारकों की फौज उतारेगी। प्रदेशभर में विस्तारकों का चयन पहले ही हो चुका है और इन दिनों विस्तारकों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खासबात ये है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा चुनाव है, इसलिए पार्टी एक नहीं दो चुनाव की ठोस रणनीति बनाने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने विस्तारक प्रशिक्षण, पन्ना प्रमुख नियुक्ति और नव मतदाता अभियान तेज करने पर जोर दिया।

अजमेर में हुआ विस्तारक अभ्यास वर्ग

मंगलवार को भाजपा राजस्थान का विधानसभा विस्तारक अभ्यास वर्ग पुष्कर अजमेर में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने विस्तारकों को काम का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि विस्तारकों का कार्य यज्ञ में आहुति देने जैसा महत्वपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप एक सशक्त संगठन का निर्माण है।

क्या काम करेंगे भाजपा के विस्तारक

विस्तारकों को संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं लाभार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने का कार्य दिया जाएगा। महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने विस्तारकों से पूरे मनोबल से जुटने की अपील की। विस्तारक कांग्रेस सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों को लोगों तक लेकर जाएंगे और राजस्थान में प्रचंड बहुमत की बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान विस्तारकों को पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान, सर्वस्पर्शी सदस्यता और नव मतदाता अभियान को गति देने को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें