Best Places to Visit in Jaipur 2023: सर्दी का मौसम अपने पूरे परवान पर है, वहीं विंटर वैकेशन भी चल रही हैं। ऐसे में अगर आप इस समय किसी खास जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए गुलाबी नगरी जयपुर में इससे अच्छी घूमने की अद्भुत जगह और कोई हो ही नहीं सकती। वैसे आपने म्यूजियम तो कई जगह देखें होंगे, लेकिन राजधानी जयपुर में एक अनूठा म्यूजियम है, जिसे देख आपके मुंह से निकलेगा वाह!
गुलाबी नगरी के 3 एकड़ में फैले इस खजाना महल म्यूजियम में आपको संसार की 15 हजार से भी अधिक अद्भुत व बेशकीमती वस्तुएं देखने को मिलेगी। कुछ चीजें तो यहां पर 100 साल से भी अधिक पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम के निर्माण में करीब 6 करोड़ की राशि खर्च हुई है। तो फिर देर किस बात की अपने विंटर वैकेशन प्लान में जयपुर की इस जगह को शामिल कर इस बार न्यू ईयर पर इस जगह विजिट कर अपने यादगार पलों में इसे संजोएं।
