जयपुर

Best Place to Visit Near Jaipur: नए साल के मौके हर्ष पहाड़ पर लें ठंड का लुत्फ, अरावली की वादियों में दिखेगा आपको अद्भुत नजारा

Best Place to Visit Near Jaipur: जयपुर से महज 100 किमी की दूरी पर स्थित सीकर जिले में शेखावाटी के जीण और हर्ष की वो कहानी जिसमें खुद मुगल सम्राट औरंगजेब उनकी शक्ति के आगे नतमस्तक हो गया था। अरावली की सुरमयी वादियों के बीच मौजूद ये रमणीक स्थल रोमांच व पौराणिक महत्व से लबरेज है। यहां आपको रजपूती विरासत की अचरज भरी दास्तां के साथ पहाड़ों व रेगिस्तान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

Image

नए साल के मौके पर हर्ष पहाड़ी से देखें कोहरे से लिपटी अरावली की वादियां (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों व रेगिस्तान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा
  • पहाड़ों पर लगी पवन चक्कियां इसकी खूबसूरती बढ़ा देती हैं
  • सर्दियों में दिखता है कश्मीर सा नजारा

Best Place to Visit Near Jaipur: राजस्थान में भाई-बहन के रिश्ते और अनमोल प्रेम की एक अनूठी कहानी आज भी लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। जयपुर से महज 100 किमी की दूरी पर स्थित सीकर जिले में शेखावाटी के जीण और हर्ष की वो कहानी जिसमें खुद मुगल सम्राट औरंगजेब उनकी शक्ति के आगे नतमस्तक हो गया था। अरावली की सुरमयी वादियों के बीच मौजूद ये रमणीक स्थल रोमांच व पुरा महत्व से लबरेज है। यहां आपको रजपूती विरासत की अचरज भरी दास्तां के साथ पहाड़ों व रेगिस्तान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

अगर न्यू ईयर पर आप विंटर वैकेशन में बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए जयपुर के निकट बेस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर मौजूद है। यहां आने का खर्च भी कम है, जिससे चलते आपकी जेब पर कोई ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा। परिवार संग छुट्टियां बिताने के लिए यह सबसे बढ़िया टूरिस्ट प्लेस में से एक है। इस समय कोहरे की चादर में लिपटी अरावली की बेहद खूबसूरत पहाड़ियां आपकी जर्नी में अलग ही रगं भरती दिखेंगी। तो फिर देर किस बात की जल्दी से इसे अपने विंटर वैकेशन के प्लान में शामिल करिए। यहां आने से लेकर इसके इतिहास के बारे में हम आपको बताएंगे जिससे आपको यहां आने में आसानी रहे।

औरगंजेब ने नवाया था शीश यहां

यहां के इतिहास के जानकारों के मुताबिक मुगल बादशाह औरंगजेब ने जीण भवानी व हर्ष भैरों के मंदिर को तोड़ने के लिए अपने सैनिकों को भेजा था। मुगलों के आक्रमण से घबराए ग्रामीणों ने जीण भवानी से रक्षा की गुहार लगाई। बताया जाता है कि, जीण माता ने चमत्कार दिखाते हुए मुगल सैनिकों पर मधु मक्खियों का हमला करवाया, जिससे मुगल सैनिक वापस लौट गए। इसके बाद औरगंजेब बीमार हो गया व उसे अपने किए पर पछतावा हुआ तो वो मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंचा। उसने मां से क्षमा मांगी व मंदिर में अखंड जोत के लिए हर महीने सवा मण तेल भेंट करने का वचन दिया तब जाकर उसकी हालत में सुधार हुआ।

सर्दियों में दिखता है कश्मीर सा नजारा

जयपुर - बीकानेर एनएच पर स्थित हर्ष पर्वतमाला जयपुर से करीब 115 किमी की दूरी पर स्थित है। जबकि सीकर जिला मुख्यालय से महज 15 किमी की दूरी पर है। यहां आपको रेगिस्तान के धोरों व पहाड़ों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर लगी पवन चक्कियां इसकी खूबसूरती बढ़ा देती हैं। अभी शरद ऋतु अपने परवान पर है तो दूर तलक कोहरे के आगोश में लिपटी पहाड़ियां आपको कश्मीर घाटी का अहसास करवाएगी।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article