जयपुर

Rajasthan : राजस्थान में चुनावी तैयारी पर जोर, जनता का मूड भांपने निकले सीएम गहलोत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 26, 2023, 02:38 PM IST

Rajasthan News : राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य के दोनों बड़े दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस चुनावी समीकरण को साधने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। दोनों पार्टियां बड़े नेताओं के दौरों एवं रैलियों के जरिए चुनावी माहौल अपने पक्ष में करना चाहती हैं।

Image

राजस्थान में तीन दिन के दौरे पर निकले सीएम गहलोत।

Photo : PTI

Rajasthan News : राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य के दोनों बड़े दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस चुनावी समीकरण को साधने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। दोनों पार्टियां बड़े नेताओं के दौरों एवं रैलियों के जरिए चुनावी माहौल अपने पक्ष में करना चाहती हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार की वापसी के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। चुनावी तैयारियों के इसी क्रम में गहलोत तीन दिन के राज्य के दौरे पर निकले हैं।

रैलियों को संबोधित करेंगे गहलोत

अपनी इस तीन दिनों की यात्रा के दौरान गहलोत उदयपुर, सलूम्बर और डुंगरपुर जिलों की यात्रा और यहां रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह इन जिलों में होने वाले अन्य कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक सोमवार की रात वह डुंगरपुर में गुजारेंगे।

मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जाएंगे सीएम

मंगलवार को मुख्यमंत्री चित्तोड़गढ़ के निंबहेड़ा एवं कपासन इलाके का दौरा करेंगे। इन इलाकों में गहलोत रैलियों को संबोधित करेंगे और विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को बूंदी एवं कोटा जिलों का दौरा करेंगे। इन जलों में वह जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

जयपुर में परियोजनाओं का लिया जायजा

इससे पहले रविवार को गहलोत ने जयपुर शहर का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शहर के गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और भक्तों से बातचीत की। गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर यहां भी 100 करोड़ रुपये की लागत से भव्य कॉरिडोर व अन्य विकास कार्य किये जाएंगे और श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी। इसकी डीपीआर बन रही है और कार्य शीघ्र शुरू होंगे।’

गांधी दर्शन संग्रहालय का दौरा किया

गहलोत ने सेंट्रल पार्क में निर्माणाधीन गांधी दर्शन संग्रहालय का भी दौरा किया। करीब 82 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का काम 15 अगस्त 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से लोग आएंगे और महात्मा गांधी के मूल्यों से परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत पूरी दुनिया के लिए विशेष महत्व रखते हैं।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें