Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश कहर बरपाने लगी है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में बारिश से नदियों का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 5-6 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 अगस्त तक यहां का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा।
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के अनेकों जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग शामिल हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों के कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज बादल गरजने के साथ बारिश हो सकता है।
आने वाले दिनों में राजस्थान का मौसम
राजस्थान में अगस्त के पहले हफ्ते में मॉनसून गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। आगामी 5-7 दिन पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्सो में मॉनसून के एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान एक या दो जगहों पर अति भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इसके अलावा जयपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में आने वाले दो से तीन दिन हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश
सोमवार को बाड़मेर में अचानक मौसम में बदला हुआ और तेज मूसलाधार बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला और सड़कें भी पानी से भर गईं। इसके अलावा बांसवाड़ा में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां सोमवार सुबह रुक-रुककर बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट आई। वहीं जैसलमेर में रामदेवरा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को अच्छी बारिश दर्ज हुई। यहां लगातार आधे घंटे तक बारिश हुई। जिससे सड़के और कच्चे रास्तों पर पानी भर गया और खेतों में भी पानी जमा हो गया।
