जयपुर

राजस्थान में कहर बनती जा रही बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, आज भी बरसेंगे झमाझम मेघ

आज का मौसम राजस्थान, 29 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आने वाले 5-6 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। यहां बारिश अब सितम बनती जा रही है। बारिश से कई इलाकों जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

Image

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Photo : iStock

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश अब कहर का रूप लेती जा रही है। भारी बारिश के चलते पूर्वी राजस्थान में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति भी बनने लगी है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 से 6 दिनों तक राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही अगस्त के पहले सप्ताह में मॉनसून की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आज राजस्थान का मौसम

मौसम विभगा के अनुसार आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोटा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां आदि जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अजमेर, पाली, जालोर आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही आम लोगों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिसके अनुसार मेघगर्जन के समय लोग पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभे या कच्चे घरों के आसपास बिल्कुल न जाएं, बल्कि किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें। इसके अलावा घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को भी निकाल दें।

इन जिलों के तापमान में हुई बढ़ोत्तरी

राजस्थान में मॉनसून के बीच कुछ जगहों पर तापमान में इजाफा देखने को भी मिल रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 32 से 41 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ है। वहीं कुछ जिलों का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गंगानगर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, फलोदी और फतेहपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। इसके अलावा चूरू, पिलानी और संगरिया का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article