Rajasthan में आंधी-बारिश से गर्मी की छुट्टी! इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में शनिवार को आंधी और बारिश हुई। मौसम में हुए इस बदलाव से प्रदेश में गर्मी का प्रभाव कम हो गया। बारिश और तेज हवाओं के चलते यहां के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज भी यहां कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Rain Alert Today: राजस्थान में प्रचंड गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई। जिससे गर्मी और लू से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेज हवाओं और बारिश के कारण शनिवार की रात भी सुहानी रही। ऐसा ही मौसम आज भी रहने वाला है। रविवार और सोमवार को भी कई जिलों में आंधी और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Rajasthan Weather Rain.

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, गंगानगर, सीकर और टोंक में आंधी और बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जिससे आगामी 40 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन हीटवेव का असर नहीं रहेगा और मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा।

End of Feed