Govindpura News: शख्स के सिर पर खून सवार, सोती हुई पत्नी और तीन बेटियों को ईंट से हमला कर मार डाला

Govindpura Jaipur News: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर पति फरार हो गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Govindpura Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके की है, जहां एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। पुलिस के मुताबिक, चारों पर ईंट से हमला किए जाने की आशंका है। घटना के बाद महिला का पति राहुल झा फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Jaipur Murder

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों का कत्ल कर पति फरार

मृतकों की पहचान गीता (40) और उनकी तीन बेटियों नंदिनी, गिरीशा और राधिका के रूप में हुई है। तीनों बेटियों की उम्र 17 से 23 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

End of Feed