शहर

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की फ्लाइट लैंडिंग में आई दिक्कत; रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा जहाज

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दिल्ली से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 की लैंडिंग के दौरान अचानक आई तकनीकी दिक्कत ने यात्रियों के बीच दहशत पैदा कर दी। इस विमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे।

Image

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Jaipur Airport: एक ओर जहां महाराष्ट्र के बारामती में भीषण विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया, वहीं दूसरी ओर जयपुर एयरपोर्ट पर एक हादसा टल गया। जयपुर में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1719 के साथ हुए 'गो-अराउंड'ने न केवल यात्रियों की सांसें अटका दीं, बल्कि एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

रोंगटे खड़े कर देने वाले वो 10 मिनट

बुधवार दोपहर करीब 1:05 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त दहशत फैल गई, जब दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे को छूकर (Touchdown) अचानक फिर से आसमान की ओर उड़ गई। जानकारी के मुताबिक, इस विमान में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित लगभग 135 यात्री सवार थे। पायलट ने जैसे ही लैंडिंग का प्रयास किया, विमान की 'अप्रोच' अस्थिर (Unstable) पाई गई। सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने तत्काल 'गो-अराउंड' का निर्णय लिया। करीब 10 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद पायलट ने दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित रनवे पर उतारा। हालांकि इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार और भारी तनाव का माहौल रहा।

बारामती हादसे की छाया

जयपुर की यह घटना इसलिए भी अधिक डरावनी महसूस हुई क्योंकि महज कुछ घंटे पहले ही महाराष्ट्र के बारामती में एक चार्टर्ड विमान हादसे में अजित पवार का निधन हो गया था। बारामती में अजित पवार का विमान भी लैंडिंग के समय ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ और आग का गोला बन गया।

क्यों खतरनाक होती है 'अस्थिर लैंडिंग'

जानकारी के लिए बता दें कि लैंडिंग के दौरान अगर विमान की गति या ऊंचाई मानक के अनुसार न हो, तो उसे 'अनस्टेबल अप्रोच' कहा जाता है। ऐसे में विमान के रनवे से फिसलने या पलटने का खतरा बढ़ जाता है। जयपुर में पायलट ने सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए रनवे टच करने के बावजूद विमान को दोबारा हवा में ले जाकर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'