इंदौर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश बनी आफत, उफनते नालों में बहे दो युवक; एक की मौत तो दूसरे की तलाश जारी

इंदौर में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने राहत के बजाय बड़ा संकट खड़ा कर दिया। तेज बहाव वाले नालों में बहने की दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर को झकझोर दिया, जिनमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। इन हादसों के बाद प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सख्त अपील की है।

Indore Rain: इंदौर में मानसून की पहली तेज बारिश आफत बनकर आई है। बता दें कि शहर में तेज बहाव वाले नालों में बहने की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ऐसे में पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।

Indore Monsoon Accident

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता युवक की तलाश जारी

End of Feed