शहर

ताकि न हो दिल्ली जैसा हादसा, इंदौर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों की जांच के दिए आदेश

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे के बाद अब इंदौर प्रशासन ने भी कोचिंग सेंटरों पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन इसे लेकर एक्टिव हो गया है और कोचिंग सेंटर की जांच के लिए टीमें गठित की जा रही है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Indore: दिल्ली कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से पिछले सप्ताह तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद इंदौर प्रशासन ने भी कोचिंग सेंटरों पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इस मुद्दे को लेकर पूरा जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। इंदौर के डीएम ने शहर में चल रहे मानक विरुद्ध कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए कई टीमें बनाई है। इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि नियम विरुद्ध चल रहे कोचिंग सेंटरों पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

कोचिंग सेंटर के जांच करेंगी टीम

उन्होंने कहा, “दिल्ली की घटना में तीन छात्रों की मौत हुई। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश शासन ने यहां इस तरह की गतिविधियों को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नियम विरुद्ध चल रहे कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए। ऐसे संस्थानों की जांच के लिए जिला दंडाधिकारी कमेटी का निर्माण कर रहे हैं।

कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी को

इसमें एडीएम लेवल के अधिकारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के एसीपी भी शामिल होंगे। मुख्य रूप से इसमें हम सुरक्षा ऑडिट, इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट को ध्यान में रख कर जांच कर रहे हैं। बता दें कि 27 जुलाई (शनिवार) को दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित राऊ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसमें डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी।

दिल्ली कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत

इन छात्रों की पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नवीन डेल्विन के रूप में हुई। तानिया सोनी का संबंध बिहार से ही था। वो बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी। दिल्ली वो आईएएस बनने का सपना लिए आई थी और इसी को पूरा करने के लिए जी जान से जुटी थी।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!