LIVE

Severe Heat Wave Highlight: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, हरियाणा के 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

Pooja KumariUpdated May 21, 2024, 19:12 IST
Follow on Google News
Severe Heat Wave Highlight: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, हरियाणा के 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

Severe Heat Wave Highlight: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, हरियाणा के 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Highlight: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के इलाकों में गर्मी और हीटवेव जारी है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो कुछ स्थानों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। अयोध्या में भी लोगों को गर्मी से परेशान होते हुए दिख रहे हैं। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :

दिल्ली आज का मौसम कैसा रहेगा: यहाँ पढ़े | यूपी में आज का मौसम: बारिश होगी या नहीं: यहाँ पढ़े

MAY 21, 2024 18:40 IST

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान 40 के पार

उत्तराखंड के रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार आदि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां तापमान 40 के पार जा चुका है।
MAY 21, 2024 18:37 IST

पंजाब में हीटवेव का अलर्ट

पंजाब में तापमान 46 से 47 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी की है। आने वाले 7 दिनों तक मौसम विभाग ने पंजाब में लू का अलर्ट जारी किया है।
MAY 21, 2024 16:54 IST

यूपी में गर्म रातें होने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यूपी में आने वाले 3 से 4 दिनों के गर्म रातें होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। जहां आगरा, बुंदेलखं, प्रयागराज जिले में लू की चेतावनी जारी की गई है, वहीं गोरखपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
MAY 21, 2024 14:40 IST

कानपुर में हीटवेव का जारी

कानपुर में तापमान बढ़कर 46.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। गर्मी के साथ लू के ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। लू लगने से और बढ़ती गर्मी से कानपुर के अस्पतालों में डायरिया, गैस्ट्रो इंटाइटिस, वायर, हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
MAY 21, 2024 13:56 IST

शिमला में गर्मी से बेहाल हुए लोग

MAY 21, 2024 13:29 IST

राजस्थान में जारी रहेगा हीटवेव का दौर

MAY 21, 2024 12:47 IST

हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रनगर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फतेहाबाद सहित 14 जिले शामिल हैं। हीटवेव और बढ़ती गर्मी की स्थिति को देखते हुए 15 जिलों के स्कूलों में नर्सरी से 8वीं कक्षा के छात्रों तक स्कूलों को छुट्टियां दे दी गई है।
MAY 21, 2024 12:10 IST

अयोध्या में हीटवेव

MAY 21, 2024 10:38 IST

Mumbai में गर्मी का येलो अलर्ट

मुंबई में लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान होने लगे हैं। यहां तापमान बढ़कर 35 डिग्री तक चला गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 23 मई से 27 मई के बीच मुंबई के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
MAY 21, 2024 09:58 IST

यूपी में कब आएगा मानसून

बढ़ती गर्मी के बीच लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। ताकि बढ़ते तापमान से राहत मिल सके। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी मे 20 जून तक दस्तक दे सकता है।
MAY 21, 2024 09:30 IST

मध्य प्रदेश में कहीं होगी बारिश, कहीं चलेगी लू

मध्य प्रदेश में सोमवार को दतिया सबसे गर्म शहर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज पूर्वी एमपी के कई जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी एमपी के कुछ इलाकों में लू भी चल सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
MAY 21, 2024 08:26 IST

राजस्थान के इन जिलों में रेड अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी में रहा। यहां 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को जैसलमेर, जोधपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बाड़मेर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर जिलों में वार्म नाइट का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जयपुर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, पाली, बूंदी और कोटा में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि बारां, झालावाड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
MAY 21, 2024 07:39 IST

दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम

दिल्ली में आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
MAY 21, 2024 07:08 IST

दिल्ली, यूपी समेत कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश में लगातार हीटवेव से भीषण हीटवेव जारी है। आने वाले दिनों में इन जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुजरात में भी आने वाले 5 दिनों में हीटवेव जारी रहेगी और तापमान में भी गिरवाट की कोई संभावना नहीं है।
MAY 21, 2024 07:05 IST

यूपी में आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से देज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में 22 मई से 26 मई तक पश्चिम हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं पूर्वी यूपी में कही-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
MAY 21, 2024 06:22 IST

दिल्ली के नजफगढ़ पारा 47 डिग्री पार

दिल्ली में सोमवार को सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ में दर्ज हुआ। यहां अधिकतम तापमान 47. 4 डिग्री रहा। वहीं मुंगेशपुर में 47.1 पीतमपुरा में 46.6, जाफरपुर में 46.3 और पूसा में 46 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
MAY 21, 2024 06:20 IST

11 साल बाद दिल्ली का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

दिल्ली में गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 साल बाद सोमवार को राजधानी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 2013 में इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ था।
MAY 21, 2024 06:20 IST

यूपी के 36 में आज लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में मंगलवार को लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, कन्नौज, मेरठ, कासगंज, बदायूं, और हापुड़ में लू चलने के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उसके आसपास के इलाके में रात में गर्मी परेशान कर सकती है।
MAY 21, 2024 06:20 IST

बिहार के 22 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिहार में 21 मई और 22 मई को हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभवान मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। प्रदेश में 22 जिलों के लिए दो दिनो का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इनमें मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं।
MAY 21, 2024 06:20 IST

केरल और माहे में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल और माहे में बारिश का रेट अलर्ट जारी किया है। यहां 20 मई से 22 मई के दौरान भारी से अत्यन्त भारी बारिष हो सकती है। वहीं 23 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकला में बारिश का औरेंज अलर्ट जारी हुआ है। यहां 20 मई से 21 मई को भारी से भहुत भारी बारिश हो सकती है।