IMD July Forecast: मौसम विभाग ने बताया इस महीने कितनी बारिश होगी, कुछ इलाके बौछारों को तरसेंगे

मौसम विभाग ने जुलाई 2026 के लिए मानसून का मासिक पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान में देशभर में सामान्य से कम बारिश की संभावना जतायी गई है, जबकि उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी क्षेत्रों में सामान्य या ज्यादा बारिश भी हो सकती है।

IMD July Forecast:IMD July Forecast:IMD July Forecast: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि, अब भी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में मानसून ने दस्तक नहीं है। अगले 48 घंटे में मानसून राजस्थान पहुंच सकता है, जो सब कुछ ठीक रहा तो 8 दिन की देरी से पहुंचेगा। मानसून पहुंचने के बाद भी राहत की फुहारें नहीं पड़ रही हैं। जून महीने में ही देशभर में 40 फीसद कम बारिश हुई है। पिछले 126 वर्षों में जून 2026 पांचवा सबसे कम बारिश वाला जून का महीना रहा। अब आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। जुलाई में बारिश को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन Monsoon की रफ्तार जुलाई में भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने वाली है।

IMD Rain forcast

मानसून की दस्तक, लेकिन इस महीने भी कम होगी बारिश

इस महीने भी बारिश सामान्य से कम होगी?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 2026 के लिए जारी मासिक पूर्वानुमान में कहा है कि पूरे देश में औसत मासिक वर्षा सामान्य से कम रहने की सबसे अधिक संभावना है। 1971-2020 के दीर्घकालिक औसत (LPA) के मुताबिक जुलाई में देशभर में सामान्य बारिश 280.4 मिमी मानी जाती है, लेकिन इस बार अधिकांश हिस्सों में इससे कम ही बारिश होने का अनुमान है।

End of Feed