'बांस की साइकिल' पर सवार हुए हिमंत बिस्व सरमा, BIS सर्टिफाइड Bamboo Bicycle का गुवाहाटी में जल्द पब्लिक ट्रायल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने BIS सर्टिफाइड बांस की साइकिल चलाई। गुवाहाटी के पार्कों में जल्द इसका पब्लिक ट्रायल शुरू होगा, जहां लोग साइकिल चलाकर अपना फीडबैक दे सकेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर गुवाहाटी में बांस के फ्रेम वाली एक अनोखी साइकिल (Bamboo Bicycle) लॉन्च की, जिससे पर्यावरण के अनुकूल आवागमन और बांस से बने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। हिमंत ने कहा कि बांस के फ्रेम वाली साइकिल को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है और इसे ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) कैटेगरी के तहत विकसित किया जाएगा।

bamboo cycle himanta

'बांस की साइकिल' पर सवार हुए हिमंत बिस्व सरमा

असम में स्थानीय रूप से मिले बांस से बनी इस साइकिल को गांधी जयंती के मौके पर गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट पर लॉन्च किया गया।पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने कहा कि बांस के फ्रेम वाली साइकिल को एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा है और इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) कैटेगरी के तहत विकसित किया जाएगा।

End of Feed