शहर

एक बार फिर बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, बिगडे दिखे टनल के हालात, पानी और मलबे में डूबी गाड़ियां

हिमाचल प्रदेश का चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद हो गया है। जोरदार बारिश के कारण रैश नाले में भारी मात्रा मलाबा और पानी आ गया था, जिसके कारण टनल में खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से डूब गई। स्थित को देखते हुए अब हाईवे के सुबह ही शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है, क्योंकि हाईवे के पास स्थित टनल में मलबा और पानी भरा हुआ है। उस दौरन टनल में दर्जनों वाहन मौजूद थे, जो पानी और मलबे में पूरी तरह से डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि अत्यधिक बारिश से भूस्खलन के कारण रैश नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आने के कारण टनल में भी पानी भर गया। इतना ही नहीं यहां पानी इतना अधिक था कि दोनों टनलों को जोड़ने के लिए बनाए गए पुल के ऊपर से भी पानी को गुजरते हुए देखा जा सकता है। पानी और मलबे से भरी टनल और नाले से आते हुए पानी की वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस घटना में फिलहाल जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। गनिमत यह रही की टनल में खड़े वाहन खाली थे। क्योंकि दवाड़ा फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस टनल से वाहनों की आवाजाही को पहले ही बंद कर दिया गया था। यातायात के बंद होने के कारण यहां खड़े हुए वाहन स्थानीय लोगों के थे। अगर यह रास्ता सुचारू होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों की मानें तो सुबह मौसम के साफ होने के बाद मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार यानी आज सुबह पंडोह से कुल्लू तक भारी बारिश देखने को मिली। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन होने की भी खबर सामने आई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article