शहर

Heavy Rain Alert: देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, शनिवार को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि आईएमडी ने देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। देहरादून में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा शनिवार यानी 27 जुलाई को देहरादून जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक चलने वाले सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

शुक्रवार को बंद रहा स्कूल

इससे पहले उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दिया गया था।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने आदेश जारी कर कहा था कि एनडीएमए द्वारा देहरादून के लिए भारी बारिश का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसे देखते हुए शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article