गुरुग्राम

Gurugram: कर लें तैयारी, इस दिन लगने वाली है लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 08:01 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में लंबित मुकदमों का जल्‍द से जल्‍द निस्तारण के लिए 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। इस लोक अदालत को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण संयुक्‍त रूप से जिला अदालत में आयोजित करेगी। इसमें दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह समझौता कर अपने मामलों का निस्तारण करेंगे।

Image

गुरुग्राम में 11 फरवरी को लोक अदालत

KEY HIGHLIGHTS
  • जिला अदालत परिसर में आयोजित होगी लोक अदालत
  • दोनों पक्षों की आपसी सहमति से होगा मुकदमों का निस्‍तारण
  • लोग अदालत में सुनवाई के बाद नहीं हो सकेगा अपील


Gurugram: गुरुग्राम के विभिन्‍न अदालत में लंबित हजारों मुकदमों का जल्‍द से जल्‍द निस्तारण के लिए हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने जा रहा है। यह लोक अदालत गुरुग्राम जिला अदालत के परिसर में लगेगी। इसमें दोनों पक्ष अपने वकील के माध्‍यम से आपसी सहमति से सुलह समझौता कर अपने केसों का निस्तारण करा सकेंगे। इस लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि 11 फरवरी को जिला अदालत के परिसर में इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें आने वाले सभी लंबित मामलों को दोनों पक्ष परस्पर सहयोग से सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाएंगे।

सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि, अगर किसी व्यक्ति का कोई मुकदमा लंबे समय से न्यायालय में लंबित है तो वह इस लोक अदालत में आकर अपने मुकदमे का निस्तारण करा सकता है। अगर लोक अदालत में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति नहीं बनती है तो वह अपने केस को यहां से वापस ले सकता है। इस अदालत के अंदर फैसला होने के बाद उसकी अपील नहीं की जा सकेगी। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि, इस लोक अदालत से लोगों को शीघ्र व सुलभ न्याय मिलेगा। यहां पर सभी मामलों का अंतिम रूप से निपटारा किया जाएगा। इसका कोई अपील नहीं हो सकेगा। इससे आम लोगों के साथ कोर्ट का भी समय बचत होगा।

लोक अदालत में इन मामलों की होगी सुनवाई

सचिव पटवर्धन ने कहा कि, आपसी सहमति से हल हो सकने वाले मुकदमों के लिए लोक अदालत बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो रही हैं। इस लोक अदालत में सुनाए गए फैसलों का भी उतनी ही अहमियत है जितनी, दूसरी सामान्य अदालतों द्वारा सुनाए गए फैसले का होता है। लोक अदालत में लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल जाता है। इसलिए फरवरी माह में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में एनआईएक्ट, बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक और परिवारिक विवाद जैसे सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस लोक अदालतों में किसी भी पक्ष की हार और जीत नहीं होती है। यहां पर दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का समाधान निकाला जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!