गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम में लगेगी सड़क हादसों पर लगाम, 200 जगहों पर लगाए जाएंगे क्रश बैरियर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 05:21 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने क्रश बैरियर लगाने का अभियान शुरू किया है। शहर की अंदरुनी सड़कों और हाईवे पर 200 से ज्‍यादा जगहों पर टायर के क्रश बैरियर लगाए जाएंगे। इससे टक्‍कर होने पर जान-माल का कम नुकसान होगा। इन बैरियर पर चेतावनी के लिए रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।

Image

साइकिल पर रिफ्लेक्टर लगाते पुलिसकर्मी

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर की सभी प्रमुख सड़कों और हाईवे पर लगेंगे ये बैरियर
  • खेड़की दौला टोल प्लाजा पर क्रश बैरियर लगाने का शुरू हुआ अभियान
  • साइकिल और बाइकों पर भी लगाया जा रहा है रिफ्लेक्टर

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम की अंदरुनी सड़कों और हाईवे पर होने वाले हादसों को कम करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस बड़ी योजना पर काम कर रही है। ट्रैफिक पुलिस अब शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर 200 से ज्यादा स्थानों पर क्रश बैरियर लगाने जा रही है। ये सभी क्रश बैरियर पुराने टायर से बनाए गए हैं। धुंध व रात के समय में चेतावनी के लिए इनमें रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इन्‍हें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन बैरियर पर वाहनों के टकराने से जहां वाहन को कम नुकसान होगा, वहीं इससे मृत्यु दर में भी कमी आएगी।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने निजी कंपनी के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू किया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा खेड़की दौला टोल प्लाजा पर दोनों तरफ क्रश बैरियर लगाए गए। यहां पर अभी तक सीमेंट के बैरियर लगे हुए थे। इससे टक्कर होने पर वाहन के साथ चालक को भी भारी नुकसान पहुंचता था। जिस वजह से इन्‍हें हटा दिया गया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में साइकिल और बाइकों पर भी रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। पुलिस की टीमें फैक्ट्रियों में जाकर लोगों को रिफ्लेक्टर बांट रही हैं।

हर माह की जाएगी क्रश बैरियर की समीक्षा

डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि शहर के अंदर सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ऐसी सड़कों का पता लगाया गया है, जहां पर वाहन सबसे ज्यादा डिवाइडर या फुटपाथ से टकराते हैं। इन सभी सड़क और चौराहों पर क्रश बैरियर लगाने की जिम्‍मेदारी एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दी गई है। क्रश बैरियर लगने के बाद सभी चौक और सड़कों की हर माह समीक्षा की जाएगी। जिससे पता चल सकेगा कि यहां कितने हादसे हुए और इन क्रश बैरियर से कितना फायदा मिला। डीसीपी ने बताया कि क्रश बैरियर से हादसे कम होने के साथ वाहनों को भी कम नुकसान पहुंचने की संभावना है। सर्दी के समय में जब धुंध बढ़ जाता है तो हादसों की संख्‍या में भी इजाफा होता है। इन हादसों के सबसे ज्‍यादा शिकार साइकिल और बाइक सवार होते हैं, इसलिए उन्‍हें रिफ्लेक्टर बांटे जा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!