गुरुग्राम

Gurugram: गुरुग्राम के लोग आज ही कर लें पानी का इंतजाम, सोमवार से 24 घंटे तक नहीं मिलेगा पानी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 03:13 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के करीब पांच लाख लोगों को सोमवार ओर मंगलवार को पेयजल समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। जीएमडीए 19 दिसंबर यानी सोमवार को सेक्टर-37 डी व आसपास के एरिया में डाली गई पेयजल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य करेगा। जिसकी वजह से सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक पेयजल सप्‍लाई बाधित रहेगी।

Image

गुरुग्राम के कई एरिया में पेयजल सप्‍लाई रहेगी बाधित

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन पर किया जाएगा पाइप लाइन जोड़ने का कार्य
  • सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक रहेगी पेजयल आपूर्ति बाधित
  • जीएमडीए ने की पानी स्‍टोर करने की अपील, टैंकर की रहेगी व्‍यवस्‍था

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए सोमवार और मंगलवार मुसीबत भरा हो सकता है। शहर के करीब 5 लाख लोगों को इन दो दिनों तक पेयजल सप्‍लाई के लिए जूझना पड़ेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) 19 दिसंबर यानी सोमवार को सेक्टर-37 डी व आसपास के एरिया में डाली गई पेयजल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने जा रही है, जिसकी वजह से पेयजल सप्‍लाई को बंद कर दिया जाएगा। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार 19 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक 24 घंटे तक पेयजल आपूर्ति बंद को रखा जाएगा। अगर इस दौरान पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य किसी कारणवश पूरा न हो सका तो पेयजल सप्‍लाई करने में और अधिक समय लग सकता है।

जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, पाइप लाइन जोड़ने का यह कार्य बसई चौक पर किया जाना है। यहां पर 1600 एमएम की पाइप लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से इस लाइन से जुड़े सभी एरिया में पानी सप्‍लाई की पूरी तरह से बंद रहेगी। जीएमडीए के अनुसार, जिन एरिया में आगामी 24 घंटे तक पानी की सप्‍लाई बंद रहेगी, वहीं पर करीब पांच लाख लोग रहते हैं। जीएमडीए ने लोगों से अपील की कि वह पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार पर्याप्त पानी का स्टॉक कर लें, जिससे उन्हें किसी तरह के परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन एरिया में प्रभावित रहेगी पेयजल सप्‍लाई

जीएमडीए के अनुसार पेयजल कनेक्शन करने के इस कार्य के कारण सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक चंदू बुढेड़ा से सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन को होने वाले पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। जिससे गांव खांडसा, सेक्‍टर 67 व 69 से 74, सेक्टर- 37सी व डी, सेक्टर-42 पर पेयजल सप्‍लाई बाधित रहेगी। इसके अलावा एयर फोर्स स्टेशन सोहना रोड, डीएलएफ फेज-1 का डी ब्लॉक और फेज-5 के अलावा आसपास के अन्‍य एरिया में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, लोगों की जरूरतों को ध्‍यान में रखकर सभी एरिया में पानी के टैंकर की व्‍यवस्‍था की जाएगी। हालांकि इस निर्माण कार्य में अगर अधिक समय लगा तो परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लोग पहले से ही अपनी जरूरत के अनुसार पानी का स्‍टॉक कर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!