गुरुग्राम

Gurugram: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जल्‍द भर सकेंगे दौसा तक फर्राटा, टाइम होगा आधा, मांगी अनुमति

Gurugram: गुरुग्राम के लोगों को नए साल के साथ बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चालक दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर राजस्‍थान के दौसा तक फर्राटा भर सकेंगे। एक्‍सप्रेस-वे का करीब 220 किमी का यह हिस्‍सा पूरी तरह तैयार हो चुका है। एनएचएआई ने इस खंड पर परिवहन शुरू करने की अनुमति मांगी। नए साल से वाहनों का आवगमन शुरू हो जाएगा।

Image

निर्माणाधीन दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अलीपुर गांव से दौसा तक का करीब 22 किमी हिस्‍सा तैयार
  • अभी दौसा तक जाने में लगता हैं साढ़े चार से पांच घंटे का समय
  • दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे से लगेगा करीब दो से ढाई घंटे का समय

Gurugram: गुरुग्राम के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जल्‍द ही गुरुग्राम से दौसा तक लोग दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर सकेंगे। इस एक्‍सप्रेस-वे का गुरुग्राम के अलीपुर गांव से लेकर राजस्थान के दौसा तक का पूरा भाग तैयार हो चुका है। एक्‍सप्रेस-वे के इस खंड पर वाहनों का आवगमन शुरू करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सोहना ऑफिस ने मुख्यालय से अनुमति मांगी है। अधिकारियों के अनुसार, नए साल तक अनुमति मिलने की उम्‍मीद है, जिसके बाद दौसा तक वाहन दौड़ने लगेंगे। जिसके बाद गुरुग्राम से दौसा तक सफर करने में लगने वाला समय आधा हो जाएगी। अभी दौसा तक जाने में चार से पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे से दौसा तक सफर करने में करीब दो से ढाई घंटे लगेगा। अधिकारियों के अनुसान, एक्‍सप्रेस-वे के इस खंड का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया। दौसा तक निर्माण के लिए 30 दिसंबर तक का लक्ष्‍य रखा गया था।

बता दें कि, देश की राजनीतिक और आर्थिक राजधानी को एक साथ जोड़ने के लिए इस 1380 किमी एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इससे कई राज्यों के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। करीब 95 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत गुरुग्राम के अलीपुर गांव से हो रही है। इस पूरी परियोजना को 40 से अधिक भागों में बांटा गया है। अलीपुर से दौसा तक एक्‍सप्रेसवे की लंबाई लगभग 220 किलोमीटर है और इसे सात भागों में बांटा गया है।

आठ लेन का बनाया जा रहा एक्सप्रेस-वे

एनएचएआई (सोहना) के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग ने बताया कि, देश के इस सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे को फिलहाल आठ लेन का बनाया जा रहा है। बाद में इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 12 लेन तक करने के लिए 21 मीटर की मीडियन बनाई जा रही है। अभी दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 24 घंटे का समय लगता है। वहीं, इस एक्‍सप्रेस-वे के बन जाने के बाद दिल्‍ली से मुंबई 12 घंटे में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस एक्‍सप्रेस-वे के पूरी तरह शुरू होने पर अलवर, जयपुर, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत जैसे कई प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
Times Now Digital
Times Now Digital author

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, t... और देखें

End of Article