गुरुग्राम

Gurugram News: ये हैं गुरुग्राम के खास 10 स्ट्रीट फूड, स्वाद ऐसा कि दिल्ली वाले भी आते हैं यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 08:37 PM IST

Gurugram News: दिल्ली से सटा मिलेनियम शहर गुरुग्राम अपने खाने के खास स्वाद की रवायतों को सहेजे हुए है। यहीं वजह है कि, दिल्ली के खाने के शौकिन लोगों को भी चटपटे व अनूठे स्वाद को चखने के लिए यहां आना पड़ता है। हरियाणा का ये शहर खाने के मामले में कुछ ज्यादा ही रिच है, यहां पर लजीज व्यंजनों की भरमार है।

Image

गुरुग्राम के इन व्यंजनों का स्वाद ऐसा कि, दिल्ली वाले भी आते है यहां

Gurugram News: दिल्ली की खाने की परंपरा व संस्कृति सबसे अधिक प्रसिद्ध है। मगर दिल्ली से सटा मिलेनियम शहर गुरुग्राम अपने खाने के खास स्वाद की रवायतों को सहेजे हुए है। यहीं वजह है कि, दिल्ली के खाने के शौकिन लोगों को भी चटपटे व अनूठे स्वाद को चखने के लिए यहां आना पड़ता है। हरियाणा का ये शहर खाने के मामले में कुछ ज्यादा ही रिच है, यहां पर लजीज व्यंजनों की भरमार है। शहर के हर हिस्से में कोई ना कोई खास स्वाद बसता है।

स्ट्रीट फूड की अगर बात करें तो गुरुग्राम अन्य शहरों से बहुत आगे है। अगर आपको गुरुग्राम आने का मौका मिलता है तो यहां के अलग शैली के फूड का मजा जरूर लें। इसी कड़ी में बताने जा रहे हैं गुरुग्राम की 10 वो खास डिशेज जिनका स्वाद आपको और कहीं नहीं मिलेगा।

पाव भाजी का अट्रेक्शन है सबसे जुदा

हालांकि गुरुग्राम में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार है, गुडगांव में खाने की तो बहुत सारी चीजें फेमस हैं। मगर आपको बताना जरूरी है कि, सेक्टर -4 में मुबंई की सबसे बेहतरीन पाव भाजी की बरसों पुरानी स्टॉल लगती है। जहां पाव भाजी का एक अलग ही जायका आपको वाह कहने पर मजबूर कर देगा।

मदहोश कर देता है चूर- चूर नान का स्वाद

गजब की परतों से बनीं और शानदार स्टफिंग के लिए जानी जाती है यहां की चूर-चूर नान जो कि, किसी को भी अपना मूरीद बना देती है। गुरुग्राम में कई स्टॉल पर आपको सब्जी और रायते के संगे सबसे कुरकुरे और सबसे स्वादिष्ट चूर-चूर नान का स्वाद मिलेगा।

नरम स्टफिंग से लबरेज राज कचौड़ी

चाट की अगर बात करें तो कचौड़ी को इसका राजा कहा जाता है। शहर में राज कचौड़ी की मेकिंग और परोसने का अंदाज इसे रिच फूड की कतार में लाकर खड़ा कर देता है। दही समेत मीठी व तीखी चटनी, सेव और मसाला की नरम स्टफिंग के साथ इसे परोसा जाता है। कुरकुरी व खास महक वाली राज कचौड़ी गुरुग्राम को एक अलग ही पहचान देती है। अगर आप गुरुग्राम आए तो इसका मजा जरूर लें।

फुटबॉल भटूरे देख आता है मुंह में पानी

गुरुग्राम के पुराने बाजार में मिलने वाले फुटबॉल के आकार के भटूरे इसे बड़ा रूतबा दिलाते हैं। देखने वाले की भूख बढ़ जाती है। यहां पर अलग तरीक के बनें फुटबॉल के आकार के भटूरे व तीखे स्वाद वाले छोले अगर आपने नहीं खाए तो आपका गुरुग्राम आना बेकार है।

हॉट डॉग का है ये स्वाद

गुरुग्राम की सबसे लोकप्रिय डिश है ‘दाभेली हॉट डॉग’। यहां इसके आलू व तीखी चटनी सहित अनार के दाने और कुरकुरे सेव के मसालेदार, रसीले मिश्रण के साथ बनाया जाता है। शहर में नुक्कड़वाला इलाका इसके लिए फेमस है। यहां बनें हॉट डॉग का स्वाद ही निराला है।

ये है काठी रोल की कद काठी

काठी रोल खाने वाले के लिए गुरुग्राम सबसे पसंदीदा शहर है। इसका बेस मैदा से बना होता है। इसमें दो कबाब, प्याज, पालक, टमाटर, हरा धनिया, चिली सॉस व लहसुन पेस्ट आदि की स्टफिंग भरी जाती है। इसके बाहरी बेस को ऑयल में पकाया जाता है। इसके बाद स्टफिंग को बेस के अंदर रोल किया जाता है। अनूठे स्वाद वाले इस व्यजंन को खाने के बाद पता चलता है कि, ये वाकई लाजवाब है।

पनीर बना देता है मोमोज को स्वादिष्ट

अगर आप पनीर खाने के शौकिन हैं तो गुरुग्राम में मिलने वाले खास स्वाद के मोमोज आपकी तलब बढ़ा सकते हैं। यहां पर मोमोज के अंदर पनीर का स्वाद इसे एक अलग बेमिसाल टेस्ट देता है। पनीर व कई तरह के मसालों की स्टफिंग से लबरेज मोमोज को चीज मेयोनीज़ और गार्लिक सॉस के साथ परोसा जाता है।

इमली की चटनी वाली टिक्की

आलू की टिक्की उत्तर भारत के करीब - करीब हर शहर में आसानी से मिल जाती है। इसका स्वाद लगभग सभी लोगों को पता है। मगर गुरुग्राम में टिक्की इसके बेहतरीन स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आलू टिक्की को इसे छोले सहित अन्य गार्निशिंग आइटम जैसे चॉप्ड टमाटर व प्याज सहित कई अन्य स्पाइसी मसालों व इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है।

इस भेल का जवाब नहीं

अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकिन हैं और चटपटा खाना चाहते हैं तो गुरुग्राम में मिलने वाली चटपटी भेल को एन्जॉय करना ना भूलें। यहां पर इसका बेहतरीन स्वाद महिलाओं खासकर बच्चों को लुभाता है। मीठे और नमकीन के मिश्रण से बनीं भेल में मुरमुरे, नमकीन, हरा धनिया, इमली की चटनी, चॉप्ड टमाटर, खीरा व प्याज इसके टेस्ट को बढ़ा देता है।

पकौड़े है फेमस

गुरुग्राम के रोशनपुरा स्थित सदर बाजार में मिलने वाले पकौड़ों की एक अलग ही खासियत है। यह यहां के खास व्यंजनों में शुमार है। बता दें कि, इनके स्वाद के दीवाने शहर के हर कौने में है। मानसून सीजन में बारिश के दौरान यहां पर लंबी कतारें लगती हैं। इन्हें बनाने का एक खास तरीका है जो इनका स्वाद सबसे जुदा करता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article