गुरुग्राम

Gurugram: हीरो बनने का चढ़ा ऐसा शौक कि, दोस्‍तों के साथ युवक बन गया डकैत, चार गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 07:13 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर गन प्‍वाइंट पर कैंटर चालक को लूटने और एक को लूटने का प्रयास करने के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी 20 से 25 साल के युवक हैं। इन आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि, इनमें से एक आरोपी हीरो बनने का सपना देख रहा था। वह अपने इस शौक को पूरा करने के लिए दोस्‍तों के साथ मिलकर डकैती करने लगा।

Image

गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में चारो आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने रविवार देर रात की थी डकैती की वारदात
  • चारों आरोपियों को पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेस-वे से दबोचा
  • सभी आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए करते थे डकैती

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने शहर में हथियार के बल पर डकैती की दो बड़े वारदातों का खुलासा किया है। साथ ही इन वारदातों में शामिल चार आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा है। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने इन आरोपियों को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इन आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के रहने वाले नितिन आकाश, शुभम, साहिल व लड्डू के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी 20 से 25 साल के युवक हैं। इन आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में से एक हीरो बनने का सपना देख रहा था। वह अपने इस शौक को पूरा करने के लिए दोस्‍तों के साथ मिलकर डकैती करने लगा। पुलिस इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड हासिल की है।

गुरुग्राम क्राइम ब्रांच एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि, हिसार के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने बीते रविवार की रात को हयातपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि, वह अपने कैंटर से गाडौली में सामान लेकर आया था। यहां पर सामान खाली करने के बाद वह कैंटर को ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़ा कर आराम करने लगा। देर रात को उन्हें गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज सुनाई पड़ी। सुरेंद्र ने बताया कि, जब मैनें अपनी गाड़ी से बाहर देखा तो गाड़ी के दोनों गेट की तरफ दो-दो युवक हथियार लेकर खड़े हैं। इन आरोपियों में से एक ने कैंटर के अंदर आकर उस पर पिस्टल तान दी और उसका मोबाइल, नकदी, बैंक एटीएम व अन्य सामान ले लिया।

सभी आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए करते थे डकैती

इसके बाद इन आरोपियों ने दूसरी गाड़ी के भी शीशे तोड़कर उसे भी लूटने की कोशिश कि, लेकिन इसी दौरान उस ट्रक ड्राइवर ने शोर मचा दिया। जिसके बाद ये सभी आरोपी अपनी बाइकों पर फरार हो गए। इस दौरान सुरेंद्र ने एक बाइक का नंबर नोट कर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, जानकारी मिलने के बाद ही इन आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों आरोपियों को सोमवार सुबह से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, इन आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि, नितिन आकाश हीरो बनना चाहता था, मुंबई जाने के लिए पैसे जमा कर रहा था। इसलिए दोस्‍तों के साथ मिलकर डकैती करने लगा। वहीं बाकि के आरोपी भी अपने शौक पूरा करने के लिए इस तरह के वारदात को अंजाम देते थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article