गुरुग्राम

Gurugram: अब गुरुग्राम में कंझावला जैसा मामला, लग्जरी एसयूवी ने मारी पति-पत्नी को टक्कर, घसीटकर ले गया साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 07:03 PM IST

Gurugram News: मानेसर क्षेत्र के कासन गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपति को पहले टक्‍कर मारी और फिर पति को गाड़ी के साथ अपने साथ घसीट ले गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Image

गुरुग्राम में कंझावला जैसी वारदात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मानेसर के कासन गांव में देर रात हुआ यह हादसा
  • हादसे के बाद आरोपी दौड़ाते रहे अपनी गाड़ी
  • 100 मीटर बाद गांव के लोगों ने घेरकर गाड़ी रोका


Gurugram News: गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में पड़ने वाले गांव कासन में भी दिल्‍ली के कंझावला जैसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने बीती रात बाइक सवार दंपती को पहले टक्‍कर मारी और फिर युवक को घसीटा हुआ अपने साथ ले गया। करीब 100 मीटर बाद लोगों ने गाड़ी को रोक नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में मृतक बाइक सवार की पहचान कासना गांव के ही 34 वर्षीय सरदीप के तौर पर हुई है। जबकि मृतक की पत्‍नी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने हिट एंड रन के इस मामले में घायल महिला की तहरीर पर इसी गांव के ही कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद से ही आरोपी फरार है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कासन निवासी समीना ने बताया कि वह अपने पति सरदीप के साथ बाइक पर रात करीब 10 बजे बाजार से घर वापस आ रही थी। जब वो दोनों घर के पास पहुंचे, तभी सामने से बिना नंबर की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक से नीचे गिर गई, जबकि उसके पति गाड़ी के नीचे फंस गए। शिकायत के अनुसार, स्कार्पियो सवार ने घटना के बाद गाड़ी रोकने की जगह भगवाने लगा। वह अपने साथ उसके पति को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे के समय गाड़ी में बैठे थे तीन से चार युवक

महिला ने बताया कि, हादसे की तेज आवाज सुनकर वहां पर कई लोग आ गए और लोगों ने घेरकर स्‍कार्पियो को रोक लिया। इसके बाद घायल सरदीप को गाड़ी के नीचे से निकालकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीना का अस्‍पताल में अभी भी इलाज रहा है। समीना ने पुलिस को बताया कि, घटना के समय स्कार्पियो को कासन गांव का ही रहने वाला कुलदीप चला रहा था। इस आरोपी के साथ गाड़ी में तीन से चार अन्‍य युवक भी बैठे थे। सभी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्‍द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article