गुरुग्राम

Gurugram: दो बच्चों की मां ने पति के दोस्‍त से ही कर ली शा‍दी, बेवफाई से नाराज शख्स ने मार दी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:24 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला इलाके में एक व्‍यक्ति ने अपने ही दोस्‍त को गोली मार दी। पीड़ित ने आरोपी की पत्‍नी से भाग कर शादी की थी। इससे आरोपी नाराज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Image

युवक ने दोस्‍त को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित ने आठ माह पहले की थी आरोपी की पत्‍नी से शादी
  • आरोपी ने घर में घुसकर गर्दन में मारी गोली, स्थिति गंभीर
  • आरोपी को उसके घर से ही दबोचा गया

Gurugram: गुरुग्राम में जानलेवा हमले का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के के बेगमपुर खटोला में रहने वाले एक व्‍यक्ति की पत्‍नी ने उसे छोड़कर उसके खास दोस्‍त से शादी कर ली, इस बात से नाराज पति ने अपने दोस्‍त को ही गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर युवक को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में रेफर किया गया है। इस मामले में महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ बादशाहपुर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा है कि, मुझे अपनी पत्‍नी से कोई शिकवा नहीं, दोस्‍ती में दगा मिली, इसलिए गोली मार दी।

इस जानलेवा हमले के मामले में यूपी के मेरठ की रहने वाली सपना की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने बताया कि, उसने आठ माह पूर्व दूसरी शादी की थी। वह अपने दूसरे पति के साथ बेगमपुर खटोला में किराये के एक मकान में रहती है। महिला ने बताया कि, उसकी पहली शादी मेरठ के अकबरपुर निवासी रिंकू से हुई थी। इस शादी से दो बच्चे भी हैं। इस शादी से वह खुश नहीं थी, इसलिए उसने अकबरपुर के रहने वाले सोहन से दूसरी शादी कर ली। महिला अपने साथ अपने दोनों बच्‍चों को भी लेकर आई थी। महिला का आरोप है कि रात करीब आठ बजे सोहन ड्यूटी से घर पहुंचा था। इसी दौरान वहां पर रिंकू पहुंचा और उसने सीधे सोहन को गोली मार दी।

आरोपी ने पहले ही दे रखी थी जान से मारने की धमकी

सपना ने बताया कि, गोली मारने के बाद रिंकू वहां से भाग गया। जिसके बाद सोहन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सदर संजीव बल्हारा ने बताया कि, पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि, आरोपी ने दूसरी शादी करने के बाद ही महिला और इसके पति को धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी रिंकू और सोहन गहरे दोस्‍त थे। सोहन का आरोपी के घर आना जाना था। इस दौराना दोनों ने भाग कर शादी कर ली।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें