Gurugram Loksabha Seat : देशभर में छठवें चरण के लिए 25 यानी शनिवार को 58 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें हरियाणा की गुरुग्राम सीट भी शामिल है। एशिया के सबसे बड़े आईटी हब गुरुग्राम में इस बार लोकसभा का चुनाव बेहद दिलचस्प है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh) चुनावी मैदान में हैं तो वहीं, उनके सामने कांग्रेस पार्टी से बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ( Bollywood actor Raj Babbar) हैं। हालांकि, चुनाव में स्थानीय बनाम बाहरी का गुणा गणित चल रहा है। यहां हार जीत तय करने में 11वीं सदी के राजपूत वंश से निकले मुसलमान 'मेव' अहम भूमिका निभाएंगे। यहां का धार्मिक और जातीय समीकरण में काफी रोचक है। तो आइये जानते हैं कि पिछले चुनावों में इस सीट से किस पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलता रहा है। इसके अलावा हम यहां के समीकरण को भी समझने की कोशिश करेंगे।
लोकसभा चुनाव
इन दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उम्मीद है कि इस बार 'मेवो' का वोट बैंक उनके साथ आएगा। उधर, कांग्रेस पार्टी (Congress Part) का भी मुख्य फोकम मेव, अहीर, जाट मतदाताओं पर है। हालांकि, शहर में सभी जातियों का मिश्रण है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के वोटरों की एक बड़ी संख्या गुरुग्राम को सांसद देने में अहम भूमिका निभाती रही है। इस बार मुख्य मुकाबले में सामने खड़ी दोनों पार्टिया एक-दूसरे पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं। भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके पिता राव वीरेंद्रे सिंह (Rao Virendra Singh) प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल एक वर्ष से भी कम रहा था। साल 2014 में इंद्रजीत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने 2014 और 2019 के चुनान में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। एक बार फिर वे जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में सियासी दांवपेंच फेंक रहे हैं।
मुख्य उम्मीदवार
- राव इंद्रजीत सिंह- BJP/NDA
- राज बब्बर -Congress
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फैली इस लोकसभा क्षेत्र में 25 लाख वोटर्स हैं। इसमें से मेव मुस्लिमों की तादात 19 फीसदी है। वहीं, दूसरे नंबर पर अहीर 17 फीसदी हैं। इसके बाद जाटों की संख्या 8 फीसदी है। वहीं, अनुसूचित जाति करीब 15 फीसदी है। इसके अलावा ब्राम्हाण, क्षत्रिय, वैश्य और पंजाबी समेत कई अन्य जातियां शामिल हैं। गुरुग्राम लोकसभा में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें नूंह जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं और रेवाड़ी जिले की दो विधानसभा सीटें, बावल और रेवाड़ी गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में ही शामिल हैं। इनमें से एक पर कांग्रेस का कब्जा है तो एक पर बीजेपी का। गुरुग्राम जिले में चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें पटौदी, गुड़गांव और सोहना विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक हैं। वहीं, राजबब्बर संसद पहुंचने का चौका लगाने के प्रयास चुनावी मैदान में पैंतरे फेंक रहे हैं।
2014 और 2029 का गुणा गणित
2019 के लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में 21,39,788 वोटर्स थे, इसमें से 11,35,004 पुरुष मतदाता और 10,04749 महिला मतदाताओं की संख्या थी। लेकिन, इस बार नए वोटरों के नाम जुड़ने से वोटरों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच चुकी है। 2019 में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला था, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत को 881546 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह को 4,95,290 वोट मिले थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से पहली टिकट लेकर चुनाव लड़ रहे राव इंद्रजीत को 6,44,780 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 3,70,058 वोट मिले थे।
इस बार एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के मध्य मुकाबला है। यहां 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और देशभर की सभी सीटों के साथ 4 जून को चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
